ममता बनर्जी का दावा- बंगाल में डिएक्टिवेट हुए हजारों आधारकार्ड

Updated on 20-02-2024 01:00 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी। जिसमें उन्होंने राज्य में आधार कार्डों को अचानक डिएक्टिवेट होने के पीछे के कारण बताने कहा है। ममता ने X पर यह लेटर पोस्ट किया है।

इस लेटर में यह भी लिखा है कि इस तरह कवायद नियमों के खिलाफ और प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन है। इस कार्रवाई से राज्य के लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है।

ममता ने पोस्ट में आधार शिकायत पोर्टल के बारे में बताते हुए कहा- राज्य का हर निवासी ग्रेवांस पोर्टल ऑफ वेस्ट बंगाल से योजनाओं का लाभ उठा सकता है, भले ही उनके पास आधार कार्ड हो या नहीं।

ममता की चिट्‌ठी की बड़ी बातें...

  • मैं पश्चिम बंगाल की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और OBC समुदाय के लोगों के आधार कार्डों को अंधाधुंध ढंग से डिएक्टिव किए जाने की घटना आपके ध्यान में लाना चाहती हूं।
  • बिना कारण बताए आधार कार्ड निष्क्रिय करने के पीछे क्या कारण है। क्या यह लाभार्थियों को वंचित करने के लिए है। या फिर लोकसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच घबराहट पैदा की जा रही है।
  • लेटर मिलने के बाद से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों का समाधान करवाने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं।

ममता का दावा- बिना जांच कार्रवाई हो रही
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIAI) का हेड क्वॉर्टर बिना किसी जांच के और राज्य सरकार को बताए सीधे लोगों और परिवारों को आधार कार्ड डिएक्टिवेशन लेटर जारी कर रहा है। इतना हीं नहीं, सोमवार (19 फरवरी) को ममता ने GoWB पोर्टल लॉन्च किया।

इस दौरान उन्होंने कहा- "जिन लोगों का नाम काटा जा रहा है उन्हें हम एक अलग कार्ड देंगे। किसी गरीब के साथ हम गलत नहीं होने देंगे। जिनका आधार कार्ड निष्क्रिय किया गया है वे हमें जल्द से जल्द बताएं जिससे उन्हें उनके गणतांत्रिक, सामाजिक, आर्थिक अधिकार मिलते रहें।"

ममता बोलीं- जिन्हें नागरिकता देने का वादा किया उन्हें विदेशी बता रहे
ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन मतुआ समुदाय को भारतीय नागरिकता देने का वादा किया गया है, उन्हें अब विदेशी बताया जा रहा है। क्या यह उनका अपमान नहीं है? जो लोग आधार कार्ड के साथ खेल रहे हैं, एक समय आएगा जब लोग उन्हें अंधेरे में फेंक देंगे।

ममता ने कहा कि बंगाल सरकार इन लोगों को वैकल्पिक कार्ड देगी, जो न केवल इनकी पहचान बचाएगा, बल्कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की भी अनुमति देगा। क्योंकि वे जमींदार नहीं हैं, जनता के पहरेदार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.