ममता बनर्जी के माथे-नाक पर 4 टांके लगे: डॉक्टर बोले- उन्हें किसी ने धक्का दिया था, कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की

Updated on 15-03-2024 12:14 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (69 साल) गुरुवार 14 मार्च की शाम को कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने घर में गिर गईं। इससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। उन्हें SSKM अस्पताल ले जा गया, जहां उनके माथे पर तीन और नाक पर एक, सहित कुल 4 टांके लगे हैं। कुछ घंटों बाद रात करीब 9.30 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

हालांकि, ममता के चोटिल होने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। SSKM अस्पताल के डायरेक्टर मणिमोय बंद्योपाध्याय ने अपने मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि बंगाल CM को किसी ने पीछे से धक्का दिया था, जिसके कारण वह गिर गईं।

सवाल यह है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच सीएम ममता के बेडरूम में कौन घुसा था, जबकि उनके पास जेड प्लस सुरक्षा है। रिटायर्ड IGP पंकज दत्ता ने कहा कि यह सुरक्षा चूक का मामला है। इसे स्वास्थ्य समस्या या हादसा नहीं कहा जा सकता।

ममता की फोटो खींचने को लेकर भी सवाल उठे
हादसे के तुरंत बाद ममता की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसमें उनके माथे से खून निकल रहा था। वे बदहवास हालत में थीं। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि उस नाजुक दौर में ममता की फोटो किसने खींची। किसी ने उन्हें फर्स्ट एड देने की भी कोशिश नहीं की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, TMC के राष्ट्रीय महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार के मुताबिक, हादसे से पहले ममता अपनी भाभी कजरी बंद्योपाध्याय के साथ एकडलिया में एक कार्यक्रम से लौटी थीं।

CM के घर की CCTV चेक करेगी पुलिस
दूसरी तरफ, घटना को लेकर ममता के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने सबसे पहले कहा था कि CM अपने घर में चलते हुए फिसल गई थीं। CM एक शो पीस पर गिरीं, जिससे उनके माथे पर चोट लग गई। कोलकाता पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शुक्रवार को CM के घर जाकर CCTV फुटेज चेक करेगी।

PM मोदी सहित कई लोगों ने हादसे पर दुख जताया
ममता के चोटिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई प्रमुख लोगों ने दुख जताया है। PM मोदी ने X पर लिखा- मैं ममता दीदी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

TMC नेता सुखेंदु शेखर रे ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बंगाल CM का हालचाल पूछा और घटना पर दुख जताया। धनखड़ बंगाल के पूर्व राज्यपाल हैं। बंगाल के वर्तमान राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने SSKM अस्पताल जाकर ममता से मुलाकात की।

इस साल जनवरी में ममता के सिर पर चोट लगी थी
ममता को इस साल जनवरी में भी सिर पर चोट लगी थी। दरअसल, वह 24 जनवरी को सड़क मार्ग से बर्धमान से कोलकाता लौट रही थीं। तेज बारिश हो रही थी। धुंध की वजह से अचानक कार के ब्रेक लगाने से ममता का सिर टकरा गया था, जिससे हल्की चोट आई थी।

2023 में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में ममता घायल हुई थीं
ममता बनर्जी को 27 जून को विदेश यात्रा के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई थी। इसी घुटने में उन्हें साल 2023 की शुरुआत में हेलिकॉप्टर से उतरते समय भी चोट लगी थी। उनके घुटनों की जांच SSKM अस्पताल में की गई।

जांच में ममता के बाएं पैर के घुटने के लिगामेंट में चोट का पता चला था। साथ ही उनके बाएं कूल्हे के जोड़ में भी चोट के निशान थे। अस्पताल में उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपना इलाज घर पर ही करवाया था।

2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान पैर में चोट लग गई थी
10 मार्च 2021 को ममता नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान घायल हुई थीं। ममता के पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल में तीन दिन तक एडमिट रहना पड़ा। डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया था। इसके बाद ममता ने व्हीलचेयर पर बैठकर ही विधानसभा चुनाव प्रचार किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.