ममता बोलीं- भतीजे अभिषेक को जान से मारने की कोशिश : कहा- गद्दारों ने बम फेंकने की दी धमकी

Updated on 24-04-2024 01:09 PM

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को कहा कि बीजेपी नेता उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की हत्या करना चाहते थे। अभिषेक टीएमसी के महासचिव भी हैं।

ममता बीरभूम में चुनावी सभा संबोधित करने पहुंची थीं। उन्होंने यहां कहा, "गद्दारों में से एक (टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए नेता) ने कहा कि वो बम फेंकेगे। यदि आप मुझसे बैर रखते हैं तो मुझ पर जितना चाहे बम फेंक दें, लेकिन आपने अभिषेक को मारने की कोशिश की। हालांकि, हमें इसकी जानकारी पहले ही मिल गई थी।''

...तो अभिषेक को गोली मारकर भाग जाते
ममता ने कहा कि भाजपा ने अभिषेक के घर की रेकी भी की, उससे मिलने का समय भी मांगा। अगर अभिषेक ने उन्हें समय दिया होता, तो वह गोली मारकर भाग गए होते। भाजपा उन सभी को मारना चाहती है या सलाखों के पीछे डालना चाहते हैं जो उनके खिलाफ बोलता है।

ममता ने कहा कि भाजपा को अगर विश्वास है कि लोगों के वोटों मिलेंगे। तो उनको परेशान करने की क्या जरूरत है। 22 अप्रैल को कोलकाता पुलिस ने 208 के मुंबई हमलों से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ने की बात कही थी। बताया गया था कि वह युवक अभिषेक के आवास और कार्यालय की रैकी कर रहा था।

TMC के घोषणा पत्र में 10 मुफ्त सिलेंडर
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा में कहा है कि हमारा स्टैंड है कि बंगाल में CAA लागू नहीं होगा, NRC और समान नागरिक संहिता (UCC) भी लागू नहीं होने देंगे। इसके अलावा पार्टी ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे लोगों को साल में 10 मुफ्त LGP सिलेंडर देने और हर माह पांच किलो राशन मुफ्त देने का वादा किया है

राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि केंद्र में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने पर 60 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 1000 रुपए प्रति माह पेंशन दी जाएगी। उधर, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को 18-19 अप्रैल को राज्य के कूचबिहार जिले का दौरा नहीं करने की सलाह दी है। आयोग ने कहा कि इससे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा। कूच बिहार में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग होना है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.