शख्स ने फ्लाइट में रेलवे मिनिस्टर को आइडिया पिच किया : टिशू पेपर पर प्रपोजल लिखकर दिया लैंडिंग के 6 मिनट बाद ही कॉल आया

Updated on 08-02-2024 01:20 PM

दिल्ली से कोलकाता जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे एक आंत्रप्रेन्योर ने जब देखा कि उस फ्लाइट में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सफर कर रहे हैं, तो उन्हें एक बिजनेस प्रपोजल पिच करने के बारे में सोचा।

हालांकि, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के चलते वह उनसे मिल नहीं सकता था। ऐसे में उसने एक पेपर नैपकिन पर अपना आइडिया लिखा और किसी तरह अश्विनी वैष्णव तक पहुंचाया।

उसे लगा नहीं था कि इस प्रपोजल को लेकर बात आगे बढ़ेगी, लेकिन फ्लाइट के कोलकाता लैंड होने के 6 मिनट बाद ही उसे इस प्रपोजल पर डिस्कशन करने के लिए कॉल आ गया।

ऐसे पिच किया आइडिया...
मामला 2 फरवरी का है, जब अक्षय सतनालीवाला नाम के आंत्रप्रेन्योर ने अपना बिजनेस आइडिया टिशू पेपर पर लिखकर रेल मंत्री को दिया था। इस टिशू पेपर पर उसने लिखा- डियर सर, मैं ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टीलाइजर प्राइवेट लिमिटेड को रिप्रिजेंट करता हूं, जो कि पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। अगर आप मुझे एक मौका दें, तो मैं आपको दिखाना चाहूंगा कि कैसे रेलवे रेलवे सप्लाई चेन का अभिन्न अंग बन सकता है और कैसे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान में भी योगदान दे सकता है।

फ्लाइट लैंड होने के 6 मिनट बाद ईस्टर्न रेलवे हेडक्वॉर्टर से कॉल आया
फ्लाइड लैंड होने के 6 मिनट बाद अक्षय सतनालीवाला को ईस्टर्न रेलवे हेडक्वॉर्टर के जनरल मैनेजर मिलिंद के देउसकर के ऑफिस से कॉल आ गया। 6 फरवरी को ईस्टर्न रेलवे के हेडक्वॉर्टर में दोनों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में सतनालीवाला ने डिटेल में बताया कि अलग-अगल इंडस्ट्रीज का सॉलिड वेस्ट कैसे देश के अलग-अलग हिस्सों में उस वेस्ट के खरीदार तक पहुंचाया जा सकता है। जैसे छत्तीसगढ़ के रायपुर से ओडिशा के राजगंगापुर तक।

ईस्टर्न रेलवे के चीफ रिलेशनशिप ऑफिसर ने बताया कि सतनालीवाला की कंपनी ने इस बात को लेकर खुशी जताई कि रेल मंत्री को एक टिशू पेपर पर लिखकर दिए आइडिया पर ईस्टर्न रेलवे ने जवाब दिया, जो कि एक छोटे बिजनेसमैन के लिए सोच से परे है। इस पॉजिटिव रिस्पॉन्स के लिए ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टीलाइजर प्राइवेट लिमिटेड ने रेल मंत्री और ईस्टर्न रेलवे के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

रघुराम राजन बोले- भारत में फोन सिर्फ असेंबल हो रहे:रेल मंत्री वैष्णव का जवाब- अर्थशास्त्री नेता बनकर अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि जब अच्छे अर्थशास्त्री नेता बनते हैं तो अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं। ​​​​​रघुराम राजन नेता बन गए हैं। अब उन्हें खुलकर सामने आना चाहिए, चुनाव लड़ना चाहिए, चुनाव कराना चाहिए और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।

रघुराम राजन ने कहा था कि प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत भारत में मोबाइल फोन नहीं बनाए जा रहे, उन्हें बस असेंबल किया जा रहा है। राजन के इसी बयान पर वैष्णव से सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.