सलमान को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार:आरोपी 20 साल का, मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेगी

Updated on 29-10-2024 04:41 PM

मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान और एक्टर सलमान खान को धमकी देने के आरोपी युवक को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मोहम्मद तैय्यब (20) के रूप में हुई है। ACP नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया- आरोपी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद तैय्यब मूल रूप से यूपी के बरेली का रहने वाला है। अभी दिल्ली में ज्योति नगर में अपने चाचा के पास रहता था। पिता का नाम ताहिर है। वह बरेली में सिलाई का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है।

25 अक्टूबर को दी थी धमकी

जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ऑफिस में 25 अक्टूबर की शाम को मैसेज मिला था। इसमें फिरौती न देने पर सलमान खान और जीशान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जीशान के एक कर्मचारी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति के रूप में मोहम्मद तैय्यब की पहचान की।

आरोपी के चाचा का घर खंगाल रही मुंबई पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम आरोपी के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद है। ज्योति नगर थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी के चाचा का घर भी खंगाला जा रहा है।

अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी का किसी गैंग से संबंध नहीं है। उसने सलमान खान को धमकी क्यों दी? इस बारे में कोई ठोस जवाब पुलिस को अभी नहीं मिल पाया है। पूछताछ में उसने सलमान और जीशान को धमकी देने कबूल किया है।

सलमान को धमकी मामले में झारखंड से आरोपी को अरेस्ट किया था बाबा सिद्दीकी के मर्डर (12 अक्टूबर) के 6 दिन बाद एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरी मैसेज में लिखा था- इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। मुंबई पुलिस ने इसे झारखंड के जमशेदपुर से 23 अक्टूबर को अरेस्ट किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.