इंदौर के डीएवीवी में मैनेजमेंट के विद्यार्थियों से लिखवाया उनकी ही मौत का शोक संदेश

Updated on 12-09-2024 12:24 PM

 इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से कहा गया कि वे खुद की मौत का संदेश लिखकर लाएं। दरअसल, प्रबंधन सिद्धांत विषय के शिक्षक ने छात्रों को यह असाइनमेंट दिया। विद्यार्थियों को स्वयं का फोटो लगाकर अपना ही शोक संदेश लिखकर देने को कहा गया।

इसमें न केवल विद्यार्थी की मृत्यु की सूचना देनी थी, अपितु श्रद्धांजलि का संदेश भी लिखना था। इस अजीबोगरीब असाइनमेंट पर कुछ अभिभावकों ने आपत्ति दर्ज कराई, तब मामला सामने आया। विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित परिसर में एमबीए के विद्यार्थियों को शिक्षक डॉ. अतुल भरत ने यह असाइनमेंट दिया है।


शोक संदेश बनाकर शिक्षक के पास जमा करवाया


एमबीए की दो बैच में पढ़ रहे करीब सवा सौ विद्यार्थियों से कहा गया कि असाइनमेंट जमा नहीं करने पर उनके परीक्षा के अंक भी कटेंगे। इसके बाद अधिकांश विद्यार्थियों ने तय प्रारूप में अपना ही शोक संदेश बनाकर शिक्षक के पास जमा भी करवा दिया।


शिक्षक डॉ. अतुल भरत ने विवादित असाइनमेंट को पढ़ाई का तरीका बताया है। किसी भी इंटरव्यू में सबसे पहले पूछा जाता है कि लक्ष्य क्या है। शोक संदेश लिखवाने के पीछे उद्देश्य भी यही है कि विद्यार्थी जानें कि दुनिया उन्हें किस तरह याद करे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
भोपाल। प्रदेश में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन के लिए अब पहले कम…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
 20 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब में बुधवार शाम युवक का शव उतराता मिला तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। तमाशबीनों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए…
 20 August 2026
भोपाल। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मुरैना के एक युवक समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 41 लोग बीमार…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
 20 August 2026
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
 20 August 2026
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
 20 August 2026
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
Advt.