सहकारी बैंक के मैनेजर-कैशियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Updated on 22-04-2024 05:33 PM

कोरबा। जिले में किसान सम्मान बिक्री की राशि निकालने के एवज में रिश्वत लेने वाले सहकारी बैंक के ब्रांच मैनेजर एवं कैशियर को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों ने किसान से धान बिक्री की रकम लेने के आवाज में रिश्वत मांगी थी।

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम धवरा निवासी किसान रामनोहर यादव को अपने द्वारा बेचे गए धान की रकम पांच लाख रुपए का भुगतान होना था। इसके लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पाली ब्रांच के ब्रांच मैनेजर अमित दुबे व कैशियर आशुतोष तिवारी ने किसान से साढ़े सात हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। किसान रामनोहर यादव ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के पश्चात आरोपियों को योजनाबद्ध तरीके से पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

किसान रिश्वत देने के लिए बैंक पहुंचा। जहां आरोपियों के द्वारा सावधानी बरतते हुए रिश्वती रकम खुद हाथ में नहीं लिया गया। बल्कि किसान द्वारा आहरित किए गए पांच लाख रुपए में से पांच हजार रुपए काट कर किसान को दिया। एसीबी की टीम ने छापा मार कर रिश्वत की रकम कैशियर आशुतोष तिवारी से बरामद की गई। साथ ही ब्रांच मैनेजर अमित दुबे की भी संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील की है कि रिश्वत/ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को ईमेल या टोल फ्री नंबर 1064 के माध्यम से अथवा स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत करें जिससे भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.