मंधाना और प्रतिका के तूफान में उड़ी न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने करो या मरो मैच में खुद को बचाया... सेमीफाइनल में हुई एंट्री

Updated on 24-10-2025 03:48 PM
मुंबई: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के करो या मरो जैसे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से मात दे दी है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ने खुद को टूर्नामेंट में बाहर होने से बचा लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बोर्ड पर 340 रन टांगे थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम को बारिश के चलते 44 ओवर में 325 रन का टारगेट मिला और न्यूजीलैंड सिर्फ 271 रन ही बना सकी।

सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। पिछले तीन मैच में हार के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए डीवाई पाटिल स्टेडियम में जीत की दरकार थी। बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 44 ओवर में 325 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन ब्रुक हालिडे (81 रन) और इसाबेल गेज (नाबाद 65 रन) के अर्धशतकों के बावजूद टीम 44 ओवर में आठ विकेट पर 271 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों में रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने दो दो विकेट झटके जबकि स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और रावल को एक एक विकेट मिला।

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल का शतक

भारत ने स्मृति मंधाना (109 रन) और प्रतिका रावल (122 रन) के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 212 रन की साझेदारी के साथ जेमिमा रोड्रिग्स की 76 रन की तेज तर्रार नाबाद पारी की मदद से बृहस्पतिवार को यहां बारिश से प्रभावित आईसीसी महिला वनडे विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट पर 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि बारिश के चलते मैच को 44 ओवर का कर दिया गया और न्यूजीलैंड को टारगेट 325 रन का मिला।

सेमीफाइनल के लिए जीत थी जरूरी

लगातार तीन मैच गंवाने के कारण भारत का सेमीफाइनल स्थान दाव पर लगा हुआ था। भारत ने अनुकूल पिच का फायदा उठाते हुए मंधाना की अगुवाई में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। रावल ने विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ने के साथ ही दो बड़ी साझेदारियां भी निभाईं। उन्होंने मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 212 रन और रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की भागीदारी निभाईं। भारत ने पिछले मैच में छठे गेंदबाज को प्राथमिकता रखने के कारण रोड्रिग्स को अंतिम एकादश से बाहर रखा था। लेकिन इस मैच में रोड्रिग्स को शामिल किया गया। उन्होंने 39 गेंद में इस विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा जिसके बाद उन्होंने 55 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए।मंधाना ने 95 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े। उन्होंने सही समय पर अपना तीसरा विश्व कप शतक जड़ा जबकि यह इस चरण का उनका पहला शतक था। उन्होंने ऑफ स्पिनर ईडन कार्सन की गेंद पर कवर पर एक शानदार छक्का जड़ा। गर्मी और उमस भरे मौसम में मंधाना और रावल ने न्यूजीलैंड को यह अहसास दिलाने में ज्यादा देर नहीं लगाई कि शायद भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारना सही फैसला नहीं था। न्यूजीलैंड ने कसी गेंदबाजी से शुरुआत तो अच्छी की लेकिन जल्द ही उसकी गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनने लगे।

स्मृति मंधाना की शानदार फॉर्म जारी

मंधाना दोनों खिलाड़ियों में आक्रामक खेल रही थीं, उन्होंने बेहतरीन स्ट्रोक्स लगाए। मंधाना का 14वां वनडे शतक इस कैलेंडर वर्ष में उनका पांचवां सैकड़ा भी था। इस तरह वह ऑस्ट्रेलियाई महान खिलाड़ी मेग लैनिंग के किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक वनडे शतकों (15) के रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब पहुंच गईं हैं। मंधाना ने 18वें ओवर में अपना लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा किया और साथ ही रावल के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी की।

बल्कि दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी न केवल इस विश्व कप में आठों टीमों के बीच किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ भागीदारी है बल्कि विश्व कप इतिहास में भारत के लिए भी किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। रावल ने मंधाना के लिए एक आदर्श जोड़ीदार के रूप में अपनी योग्यता साबित की और अपना पहला विश्व कप शतक जड़ा। यह उनकी कुल दूसरी शतकीय पारी थी।

दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 134 गेंद में 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 122 रन बनाए जिसमें 63 डॉट बॉल थीं। वह आखिर में 43वें ओवर में पवेलियन लौट गईं। न्यूजीलैंड ने 34वें ओवर में मंधाना का विकेट झटककर पहली सफलता हासिल की और रोड्रिक्स ने तीसरे नंबर पर तेज तर्रार पारी खेली। रोड्रिग्स ने 46वें ओवर में ईडन कार्सन पर तीन चौके लगाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.