मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : कलेक्टर श्री ध्रुव ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

Updated on 15-02-2023 06:48 PM

बच्चों की क्लास लेकर इतिहास और हिन्दी पढ़ाया

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 14 फरवरी 2023

कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने आज अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान कई शालाओं का निरीक्षण कर वहां अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने इस दौरान माध्यमिक शाला पिपरिया में बच्चों की क्लास लेकर उनके ज्ञान का स्तर परखने के साथ ही हिन्दी और इतिहास विषय की कक्षाएं भी ली। कलेक्टर ने शिक्षकों को शाला परिसर की साफ-सफाई तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिपरिया हाई स्कूल पिपरिया, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक शाला मोरगा तथा महाराजपुर स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने माध्यमिक शाला पिपरिया के कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं की कक्षाओं का मुआयना करने के दौरान विद्यार्थियों का शब्द ज्ञान, कौशल लेखन, वाचन शैली का स्तर पर था। उन्होंने आठवीं के छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी की इंग्लैंड से भारत यात्रा, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, दांडी यात्रा, असहयोग आंदोलन, ट्रस्टीशिप सर्वोदय रामराज्य अपने सपनों के भारत आदि के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने कक्षा सातवीं के छात्र छात्राओं को वार्षिक ब्याज की गणना करने का तरीका भी बताया। हाई स्कूल पिपरिया में कक्षा नवमी और दसवीं के छात्र छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी देकर परीक्षा की तैयारी के गुर भी सिखाए। विद्यार्थियों को मुहावरों का मिलान, संधि विग्रह, समास आदि के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर श्री ध्रुव ने बच्चों को लगन और मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला पिपरिया के शाला परिसर के पिछले हिस्से में की गंदगी की सफाई कराने के निर्देश प्रधान पाठक को दिए। कलेक्टर ने बच्चों से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली।
प्राथमिक शाला मोरगा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने माध्यमिक शाला महाराजपुर में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बच्चों के कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित शिक्षकों, प्रधान पाठकों को पालकों से संपर्क कर विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.