मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : ’कलेक्टर श्री ध्रुव ने एकलव्य विद्यालय का किया औचक निरीक्षण’

Updated on 28-01-2023 09:49 PM

’बच्चों से मुलाकात कर ली उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी, बच्चों के निडर सवालों पर खुश होकर बताया अपने बारे में’

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 28 जनवरी 2023

विकासखंड भरतपुर में गत दिवस आयोजित खण्ड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर में पहुंचे एमसीबी कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसके बाद उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय, जमथान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने सर्वप्रथम यहां बच्चों के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के बीच कक्षा में पहुंचकर  कक्षा 8वीं में गणित विषय पढ़ा रही शिक्षिका कीर्ति सिंह से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी पढ़ाई संबंधित सवाल जवाब किये। उन्होंने बच्चों से विद्यालय में मिल रहे सुविधओं के बारे में भी जानकारी ली। 
बीते माह राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता रही 7वीं की छात्रा कु0 अंसुधा और साथी खिलाडी कु0 सीता से मुलाकात की और उनकी पढ़ाई पर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कक्षा 6वीं में हिन्दी में व्याकरण पढ़ रहे बच्चों से संधि और समास के बारे में पुछा, फिर खुद ही चॉक और डस्टर लेकर बच्चों को संधि और समास पढ़ाना शुरू किया। उन्होंने बच्चों से लंबे समय तक चर्चा की और उनके शिक्षण स्तर का आकलन किया।
इसी बीच कुछ छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर श्री ध्रुव से भी उनके बारे में पूछा जहां कलेक्टर ने बच्चों से अपना पूरा नाम, गांव का पता जैसी जानकारियां खुश होकर साझा की। संध्या समय में शिक्षकों द्वारा चलाई जा रही डाउट क्लास को देखकर कलेक्टर श्री ध्रुव ने खुशी व्यक्त की और शिक्षकों को बेहतर काम करने प्रोत्साहित किया। इस बीच कलेक्टर ने आवासीय परिसर और स्कूल में आवश्यक संधारण कराने संबंधित विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने अधीक्षक श्री राम कुमार खुंटे एंव श्रीमती नीरजा अहिरवार को बच्चों की अच्छे से देख रेख के लिए निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालय की सुव्यवस्थित संचालन के लिए मण्डल संयोजक एंव विद्यालय परिवार को बधाई दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम भरतपुर श्री मूलचंद चोपड़ा एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.