मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : पहली बार दिखा ऐसा शानदार दृश्य, ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली खेली गई अमृतधारा महोत्सव में

Updated on 20-02-2023 10:31 PM

दो दिवसीय अमृतधारा महोत्सव का समापन, बॉलीवुड सिंगर जोड़ी सौरभ-वैभव, मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकारों दिलीप षड़ंगी, सुनील मानिकपुरी, और लोक रंग ने देर शाम तक बांधा समां
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 20 फरवरी 2023

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित अमृतधारा महोत्सव का गत दिवस शानदार समापन हुआ। पहली बार अमृतधारा में विश्व विख्यात ब्रज की फूलों की होली का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार वन्दना श्री एवं समूह की कृष्ण रसरंग की प्रस्तुति पर जनप्रतिनिधि से लेकर सभी दर्शक कृष्ण भक्ति में झूम उठे। पहले दिन के कार्यक्रम में मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार दिलीप षड़ंगी के भजन एवं जसगीत का भी लोगों ने आनंद उठाया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित नवीन जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का यह पहला अवसर रहा। महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत रहे एवं समापन समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। महोत्सव के पहले दिन लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वहीं अंतिम दिन सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत श्री गुलाब कमरो ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री टी आर कोशिमा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
दो दिवसीय अमृतधारा महोत्सव का आयोजन बेहद जबरदस्त रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड सिंगर जोड़ी सौरभ-वैभव, अलंकार सूफी बैंड की प्रस्तुति, मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील मानिकपुरी, ऋषि रसीला और लोक रंग ने देर शाम तक समां बांधा। स्कूली बच्चों के द्वारा गणेश वंदना, शिव तांडव, देश के अलग अलग राज्यों की झलकियों की प्रस्तुति अद्भुत रही। 
पारंपरिक खेलों के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का लोगों ने लिया मजा
अमृतधारा महोत्सव के दौरान एडवेंचर स्पोर्ट्स एटीवी बाइक राइडिंग, तीरंदाजी, सहित पारम्परिक खेल प्रतियोगिता भौंरा के साथ ही चम्मचदौड़, रस्साकशी, मटकाफोड़, वॉलीबाल, कबड्डी में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
बिहान सरस मेले में माटी के बर्तन, समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहे
अमृतधारा महोत्सव के दौरान जिले के महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बिहान सरस मेला का भी आयोजन किया गया। बिहान सरस मेला में मिट्टी के बर्तन, समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पाद जैसे मसाले, कोसा साड़ी, रागी, कोदो आदि के मिलेट के लड्डू, पापड़, बाजरा का खाखरा, मनिहारी आदि उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहे, जिन्हें लोगों ने बेहद सराहा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.