मनेंद्रगढ़ की प्रिया ने 12वीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट में छठा स्थान प्राप्त किया

Updated on 11-05-2023 09:07 PM
मनेंद्रगढ़। नवपदस्थ कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा बुधवार शाम को 12वीं बोर्ड में प्रदेश की मेरिट सूची में 6वाँ स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया रोहरा के निवास पहुँचे। उन्होंने प्रिया को गुदस्ता भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी छात्रा के माता-पिता व छात्रा को गुलदस्ता भेंट कर बधाई व शुभकामनायें दीं। कलेक्टर दुग्गा ने प्रिया से कहा कि भविष्य में आगे बढ़ने के लिए किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो जिला प्रशासन हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है।

कु. प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं शिक्षकों को दिया। प्रिया ने कहा कि मैं सीए बनना चाहती हूँ। मुझे मानक पुस्तकों के साथ यूट्यूब वीडियो से भी पढ़ाई में काफ़ी सहायता मिली।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए जिसमें मनेंद्रगढ़ की विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कु. प्रिया रोहरा ने 12वीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में कॉमर्स विषय में 96.20 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में 6वाँ स्थान हासिल किया। सरगुजा संभाग में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर सरगुजा संभाग में मनेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया।

कलेक्टर दुग्गा के साथ पूर्व कलेक्टर पी.एस. ध्रुव, पुलिस अधीक्षक टी.आर. कोशिमा, एसडीएम मनेद्रगढ़ अभिषेक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, तहसीलदार अशोक सिंह भी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.