मनिका बत्रा का बड़ा उलटफेर, विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज वांग मान्यु को हराया

Updated on 07-05-2024 01:37 PM
केएईसी (सऊदी अरब): भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने सोमवार को यहां सऊदी स्मैश टूर्नामेंट में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज चीन की वांग मान्यु को हराकर अपने एकल करियर की सबसे बड़ी जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व रैंकिंग में 39वीं स्थान पर काबिज मनिका ने चीन की दूसरी वरीय खिलाड़ी के खिलाफ 37 मिनट तक चले मुकाबले को 6-11, 11-5, 11-7, 12-10 से अपने नाम किया। मनिका तोक्यो ओलिंपिक टीम की स्वर्ण पदक विजेता और 2021 विश्व चैंपियन के खिलाफ शुरुआती गेम हार गई, लेकिन उन्होंने अगले दो गेम जीत कर वापसी की और फिर चौथे गेम में शानदार जज्बा दिखाते हुए चीन की खिलाड़ी को पछाड़कर मुकबला अपने नाम किया।

भारत की 28 साल की इस खिलाड़ी ने कहा, ‘यह मेरे एकल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं वास्तव में खुश हूं कि मैंने उसके खिलाफ जीत हासिल की। मैं अपने कोच अमन बाल्गु और अपने प्रशिक्षकों के साथ कड़ी मेहनत कर रही हूं। आपको (ऐसा कुछ हासिल करने के लिए) कड़ी मेहनत करते रहना होगा। मुझ पर विश्वास करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अपने अगले मैच में इस जज्बे को बरकरार रखूंगी'

मिश्रित युगल में हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े ने अल्वारो रोबल्स और मारिया जिओ की स्पेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 3-2 (11-5, 5-11, 3-11, 11-7,11-7) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। भारतीय जोड़ी ने इससे पहले चिली के निकोलस बर्गोस और पॉलिना वेगा की जोड़ी को 3-2 (11-7, 9-11, 11-4, 4-11, 11-5) से हराया था। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अयहिका और सुतिर्था मुखर्जी की जोड़ी ने मरियम और मारवा अल्होदाबी को 3-0 (11-7, 1-3, 11-4) से हराकर प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया।

हाल ही में मनिका को पछाड़कर शीर्ष रैंकिंग वाली महिला एकल खिलाड़ी बनी श्रीजा अकुला को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 38 स्थान पर काबिज श्रीजा पुर्तगाल की जेनी साहों के खिलाफ पहले गेम की बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी और 7-11, 11-3, 11-9, 12-14 से हार गयी। इससे पहले एकल में शरथ कमल, अर्चना कामथ, मानव ठक्कर और सुतीर्था मुखर्जी सहित अन्य भारतीय चुनौती पेश करने के बावजूद हार गये। शरथ अंतिम 64 दौर में नाइजीरिया के अरुण कादरी से 2-0 की बढ़त को जीत में नहीं बदल सके। कादरी ने उन्हें 8-11, 11-13, 11-8, 11-5, 13-11 से हराया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.