मन्नारा चोपड़ा ने 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' पर किया गरबा, बनाए 36 तरह के मुंह, लोग बोले- मेरी दादी भी ऐसे नाचती हैं

Updated on 29-09-2024 02:34 PM
बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने काम के लिए अक्सर तारीफ पाती हैं। मगर उनकी ममेरी कजिन बार्बी हांडा उर्फ मन्नारा चोपड़ा हमेशा लोगों के निशाने पर रहती हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गरबा करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन वह दीपिका पादुकोण जैसा कमाल नहीं कर पाईं तो लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया।

मन्नारा चोपड़ को 'बिग बॉस 17' से फेम मिला। कभी वह साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही थीं। कभी डायरेक्टर के ऑन-स्टेज किस करने के कारण सुर्खियां बटोर रही थीं। वहीं, अब वह अपने एक सेकेंड में 36 एक्सप्रेशन बनाने के कारण इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

मन्नारा चोपड़ा ने किया दीपिका पादुकोण के गाने पर डांस


मन्नारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के गाने 'नगाड़ा संग ढोल' पर चंद सेकेंड की रील शेयर की। इसमें वह पूरे गरबा स्टाइल में ठुमकती हुई दिखाई दीं। घाघरा-चोली, गले में हार और मांग टीका पहने वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मगर उनके डांस स्टेप्स गाने के हिसाब से स्लो थे। जिसे देख लोगों ने चुटकी लेनी शुरू कर दी।

मन्नारा चोपड़ा के डांस पर लोगों का रिएक्शन


मन्नारा चोपड़ा का ये डांस देख एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा डांस तो मेरी दादी भी कर लेती हैं।' एक ने कहा, 'बाजीराव मस्तानी, जल्दी से रणवीर को भी ढूंढ लो।' एक ने लिखा, 'इतना गंदा मुंह बनाती है ये कि दिमाग खराब हो जाता है।' हालांकि कुछ ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। उनके फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी से अपनी फीलिंग्स बयां की। एक ने कहा, 'बिग बॉस के बाद कोई काम नहीं मिल रहा है शायद।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.