मानसी और प्रद्युम्न ने बढ़ाया प्रदेश का मान

Updated on 07-02-2023 05:06 PM

खेलों इंडिया-2022 के अंतर्गत महेश्वर स्थित नर्मदा नदी की सहस्त्रधारा में चल रही कैनो और कयाक स्लेलॅम इवेंट में मप्र के खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल्स जीते हैं। महिला वर्ग की सी-1 इवेंट में भोपाल की मानसी बॉथम ने नर्मदा नदी की प्राकृतिक जलधाराओं को चीरते हुए गोल्ड पाया। वहीं पुरुष वर्ग में प्रद्युम्न सिंह राठौर ने भी कयाक स्लेलॅम में गोल्ड मेडल जीता है। प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मेडल सेरेमनी में विजेता मप्र की मानसी बॉथम को गोल्ड मेडल, हरियाणा की प्रीति पाल को रजत और कर्नाटक की धृति मारिया को कांस्य पदक प्रदान किये। पहले दिन हुई पुरुष वर्ग की कयाक स्लेलॅम प्रतियोगिता में इंदौर के प्रद्युम्न सिंह राठौर ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। जबकि मेघालय के प्योंगसेग् कुरबाह ने रजत और गुजरात के अनक चौहान ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग के विजेताओं को पूर्व मंत्री व विधायक सुश्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने मेडल्स प्रदान किये। इस दौरान होलकर वंश के रिचर्ड होलकर ने भी खेलों इंडिया-2022 का प्रतीकात्मक मस्कट आशा प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा, एसपी श्री धर्मवीर सिंह, एसडीएम श्री अग्रिम कुमार, नेशनल फेडरेशन एवं कैनोइंग और कयाकिंग के प्रेसिडेंट श्री प्रशांत कुशवाह, खेल अधिकारी श्रीमती पवि दुबे, प्रतियोगिता मैनेजर बिलकिस मीर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाएगा

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रतियोगिता के बाद कैनो स्लेलम के ट्रेक पर पहुँच कर तकनीकी पहलुओं के बारे में जाना। उन्होंने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि मप्र शासन द्वारा वर्ष 2006-07 से प्रयास किये गए थे। इन प्रयासों के कारण आज यहां खेलो इंडिया सम्भव हो पाया है। खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कैनो ट्रेक का अवलोकन करते हुए नेशनल फेडरेशन के प्रेसिडेंट श्री कुशवाह को निर्देश दिए कि इस ट्रैक पर अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों को आमंत्रित कर प्रतियोगिता आयोजित करें। साथ ही यहाँ पहुँचने के लिए पूरा मार्ग बनाने के संबंध में कलेक्टर श्री वर्मा को निर्देश दिए। वहीं प्राकृतिक ट्रेक पर ही बोट पार्किंग के लिए एक हॉल विकसित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे खिलाड़ियों को महेश्वर से बोट लेकर न आना पड़े और पत्थरों से न गुजरना पड़े।

कलेक्टर एसपी ने प्रदेश का नाम रोशन करने पर मानसी का मुंह मीठा कराया

कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने खेलों इंडिया-2022 में पहली बार आयोजित हो रही कैनो स्लेलॅम प्रतियोगिता का फीता काटकर और गुब्बारे हवा में छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दोनों ही अधिकारी पूरे समय प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते रहे। गोल्ड मेडल जीतने के बाद विजेताओं के नाम अनाउंसमेंट होने के पश्चात कलेक्टर श्री वर्मा और एसपी श्री सिंह ने मानसी बॉथम को मप्र का नाम रोशन करने के लिए महेश्वर की मिठाई से मुँह मीठा कराया।

मेडल्स सेरेमनी के बाद हुआ राष्ट्रगान

सहस्त्रधारा में पहली बार नर्मदा तट पर मेडल्स सेरेमनी के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान नर्मदा तट पर खिलाड़ी, अधिकारी और विजेताओं के परिजनों का सर गर्व से ऊँचा हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.