तृषा, चिंरजीवी और खुशबू पर मुकदमा दर्ज करेंगे मंसूर अली खान, माफी मांगने के दो दिन बाद ही पलटे

Updated on 27-11-2023 03:37 PM
तमिल फिल्‍मों के एक्‍टर मंसूर अली खान बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। पहले उन्‍होंने तृषा कृष्‍णन को लेकर बेहूदगी भरा बयान दिया। फिर जब हर तरफ आलोचना शुरू हो गई और केस दर्ज हुआ तो सार्वजनिक माफी भी मांग ली। लेकिन अब एक बार फिर वह नाटकीय ढंग से पलट गए हैं। मंसूर अली खान ने अब कहा है कि वह तृषा कृष्‍णन, सुपरस्‍टार चिरंजीवी और दिग्‍गज एक्‍ट्रेस खुशबू के ख‍िलाफ मानहानि का केस करेंगे।

मंसूर अली खान पर राष्ट्रीय महिला आयोग की भी नजर है। आयोग के निर्देश पर ही तमिलनाडु में एक्‍टर के ख‍िलाफ महिला का मान भंग करने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। मंसूर अली खान ने बीते गुरुवार को ही पुलिस थाने में जाकर बयान भी दर्ज करवाया था। इसके बाद ही उन्‍होंने सार्वजनिक तौर पर तृषा से माफी मांगी। यह भी इच्‍छा जाहिर की कि वह तृषा की शादी में जाकर उन्‍हें आशीर्वाद देना चाहते हैं। तृषा ने भी मंसूर अली खान को माफी दे दी। लेकिन एक बार फिर यह मामला पलटता हुआ नजर आ रहा है।

तृषा पर मानहान‍ि के साथ लगाएंगे ये आरोप

वेबसाइट '123 तेलुगू' की रिपोर्ट के मुताबिक, मंसूर अली खान ने रविवार को तब हैरान कर दिया, जब उन्‍होंने घोषणा की कि वह तृषा, मेगास्टार चिरंजीवी और खुशबू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। मंसूर ने कहा है कि वह तीनों अभिनेताओं के खिलाफ मानहानि और 10 दिनों के लिए सार्वजनिक शांति भंग करने के बाबत सिविल और क्रिमिनल केस दर्ज करेंगे। मंसूर ने यह भी आरोप लगाया कि उनके ख‍िलाफ दंगे भड़काने की योजना बनाई गई थी।

मंसूर बोले- मैं बेगुनाह, दिखाऊंगा असली वीडियो

मंसूर अली खान ने इसके साथ एक बार फिर यह दोहराया कि तृषा के बारे में उनके बयान को गलत तरीके से प्रसारित और प्रचारित किया गया। वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए असली वीडियो और अन्य दूसरे सबूत पेश करेंगे। चिंरजीवी और खुशबू पर मंसूर अली खान का गुस्‍सा इसलिए है कि अन्य दूसरी फिल्मी हस्तियों के साथ सबसे पहले इन्‍हीं दोनों ने तृषा के सपोर्ट में आकर मंसूर अली खान की निंदा की थी।

मंसूर ने तृषा के बारे में दिया था ये बयान

यह सारा विवाद मंसूर अली खान के 'लियो' से जुड़े एक इंटरव्‍यू के कारण है। इसमें मंसूर ने कहा कि जब उन्‍हें फिल्‍म ऑफर हुई उन्‍होंने तो सोचा कि इसमें तृषा के साथ कोई रेप सीन करने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके बाद मंसूर की खूब आलोचना हुई। उनके ख‍िलाफ केस दर्ज किया गया। तृषा कृष्‍णन ने भी बयान दिया कि वह अब कभी मंसर के साथ फिल्‍म नहीं करेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.