मनसुख मांडविया ने किया अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक का विमोचन
Updated on
12-03-2024 05:50 PM
रायपुर। नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक, बदहाल से बेमिसाल भारत की कहानी आंकड़ों की जुबानी का विमोचन किया। मंत्री मांडविया ने इस अवसर पर कहा कि आंकड़ों के साथ सरकारों के कार्यों को प्रस्तुत करना निश्चित ही सराहनीय कार्य है सीए अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक कई क्षेत्रों की तथ्यात्मक जानकारी दे रही है इससे सभी को सरकारों के कार्यों को समझने में आसानी होगी।अमित चिमनानी को पुनः इस कार्य हेतु बधाई देता हूं।
अमित ने बताया कि वह पिछले कई महीनो से इस किताब के पीछे काम कर रहे थे यह किताब आने वाले 50 वर्षों के लिए भी एक रेफरल किताब का काम करेगी, क्योंकि इस किताब में दो सरकारों यूपीए और मोदी सरकार के 10 ,10 सालो के कार्यकाल की आंकड़ों के आधार पर तुलना है दोनों सरकारों की में जीडीपी ,महंगाई दर, टैक्स कलेक्शन, राज्यों को दी गई राशि, विदेशी निवेश, एक्सपोर्ट ,रक्षा और रेलवे क्षेत्र में किए गए कार्य, युवा, महिला, किसानों के लिए चलाई गई योजनाएं, मध्यम वर्ग, गरीबों के लिए किए गए कार्य, धार्मिक विरासत का पुनर्जीवित होना, विकसित भारत की दिशा में कार्य ,मेक इन इंडिया, भारत में तकनीक का उपयोग,20 वर्षो के विभिन्न मंत्रालयों के बजट सहित कई ऐसे महत्वपूर्ण विषय इस किताब में शामिल हैं। तथ्यात्मक प्रस्तुति हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
अमित ने बताया इस किताब की एक और खास बात यह भी है कि लगभग हर विषय के बाद उस क्षेत्र से जुड़ी हुई नामी हस्ती ने अपना एक्सपर्ट कमेंट इस किताब में दिया है जिसमें आध्यात्मिक गुरु , कई राष्ट्रीय अर्थशास्त्री, टैक्स एक्सपर्ट्स सीए संगठन, टैक्स संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष, यहां तक की अंतरराष्ट्रीय व्यापार संघ से जुड़े लोगों के भी कमेंट इस किताब में शामिल है।
अमित ने बताया कि अब जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार जनता का विश्वास हासिल करने मैदान में है यह किताब लोकसभा चुनावो के दृष्टिकोण से निर्णय करने बेहद उपयोगी साबित होगी। जनता जब तथ्यों और आकड़ो के साथ दोनों सरकारों के कार्यों को देखेगी, तो यह मालूम पड़ेगा कि मोदी सरकार द्वारा किया गया कार्य किसी चमत्कार से कम नहीं इसीलिए किताब का नाम मोदी मैजिक है। अमित ने दिल्ली में पत्रकार जगत से भी चर्चा कर कई आंकड़े शेयर किए व उन्हे अपनी किताब भेंट की।
अमित ने बताया कि उनका उद्देश्य आंकड़ों के माध्यम से लोगो की जानकारी पहुंचाना है अतः वह उसे बेचेंगे नही ,जनप्रतिनिधियों और पत्रकार जगत सहित, कई वर्गो को यह किताब वह निशुल्क देंगे साथ ही जनता इसे अमित चिमनानी की स्वयं की वेबसाइट Modimagics.com से डाउनलोड कर सकेगी।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…