मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की रफ्तार अप्रैल में भी दमदार, बढ़ती मांग से नए ऑर्डर्स में इजाफा

Updated on 03-05-2024 02:01 PM
नई दिल्ली: कारखानों में बने माल की अच्छी डिमांड के चलते अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का दमखम बना रहा। सेक्टर की ग्रोथ कुछ नरम हुई, लेकिन कामकाजी हालात में जबरदस्त सुधार दिखा। इसमें पिछले साढ़े तीन वर्षों में दूसरा सबसे तेज सुधार दर्ज किया गया। बड़ी हुई डिमांड के चलते कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कच्चे माल की खरीद की। अप्रैल में HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) 58.8 पर आ गया, जो मार्च में 59.1 पर था। मार्च का लेवल पिछले 16 वर्षों का हाई था PMI का आंकड़ा 50 से ऊपर रहने का मतलब ग्रोथ होता है। इससे नीचे के आंकड़े से सुस्ती का पता चलता है।

HSBC में चीफ इंडिया इकॉनमिस्ट प्रांजल भंडारी ने कहा कि डिमांड मजबूत रहने से उत्पादन बढ़ा, हालांकि मार्च के मुकाबले कुछ सुस्ती रही। अप्रैल में मैन्युफैक्चरर्स के माल के लिए देसी-विदेशी खरीदारों के बीच अच्छी डिमांड रही। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने इस साल अभी के मुकाबले ज्यादा उत्पादन का अनुमान दिया है। अप्रैल में बिजनेस कॉन्फिडेंस भी इस उम्मीद पर मजबूत हुआ कि डिमांड अच्छी बनी रहेगी। मौजूदा डिमांड और आने वाले दिनों में इसमें संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनियों ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही की शुरुआत में और स्टाफ हायर किया। भंडारी ने कहा, 'सप्लायरों के डिलीवरी टाइम में सुधार हुआ। इससे खरीदारी बढ़ी। इसके अलावा आने वाले दिनों के बेहतर रहने के अनुमान को देखते हुए कंपनियों ने कर्मचारियों को संख्या बढ़ाई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.