ट्रॉफी एक पर चुनौतियां अनेक... हार्दिक पंड्या समेत इन कप्तानों की भी होगी IPL 2024 में अग्नि परीक्षा

Updated on 20-03-2024 12:58 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का ओपनिंग मैच 22 मार्च को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल के नए सीजन के लिए पूरा भारत दुल्हन की तरह सज चुका है। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालांकि इस सीजन 3 टीमों के कप्तानों पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। एक तो उनमें से हार्दिक पंड्या होने वाले हैं, जो काफी विवाद होने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं। आइये जानते हैं उन चुनौतियों और चैलेंज के बारे में जो हार्दिक पंड्या समेत आईपीएल में पहली बारी कप्तानी करने वाले इन दोनों कप्तानों को झेलने पड़ सकते हैं।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या को लेकर फिलहाल काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है। पंड्या दो सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेलकर और कप्तानी कर वापसी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं। उन्हें एमआई ने गुजरात से ट्रेड किया था। हालांकि इस बार हार्दिक के आते ही फ्रेंचाइजी ने अपने सफल कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया और पंड्या के हाथ में टीम की कमान सौंप दी। इस बात से फैंस ने मुंबई की काफी आलोचना की। वहीं ड्रेसिंग रूम में कई खिलाड़ी भी इस फैसले से खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स थी कि हार्दिक कप्तानी करने की शर्त पर ही वापस मुंबई इंडियंस लौटे हैं। इस वक्त कोई भी चीज पंड्या के पक्ष में नहीं हैं। अब वह आगामी आईपीएल सीजन में इतने प्रेशर के साथ कैसे पूरी टीम को संभालेंगे या कैसे कप्तानी करेंगे वो देखना दिलचस्प होगा।

शुभमन गिल

टीम इंडिया और गुजरात टाइटंस के स्टार ओपनर शुभमन गिल को हार्दिक पंड्या के जाने के बाद टीम का नया कप्तान चुना गया। 23 साल के गिल पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पिछले दो सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने कमाल किया। पहले सीजन में तो पंड्या ने टीम को चैंपियन बनाया जबकि दूसरे सीजन में जीटी रनर्स अप रही। अब फैंस और टीम मैनेजमेंट को शुभमन गिल से भी बतौर कप्तान काफी उम्मीदें होंगी। वहीं गिल को सीजन के दौरान यह भी देखना होगा कि वह अपने सीनियर खिलाड़ियों को कैसे मैनेज करेंगे।

इसके अलावा शुभमन को हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर को रिप्लेस करने के लिए टीम में दो खिलाड़ियों की जरूरत होगी। वहीं गेंदबाजी में उन्हें इंजर्ड मोहम्मद शामी का भी रिप्लेसमेंट देखना होगा।

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के सफल कप्तान पैट कमिंस भी इस आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में 20.75 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था। वहीं उन्हें एसआरएच ने सीजन शुरू होने से पहले अपना नया कप्तान भी घोषित कर दिया। पिछले कुछ सीजन से हैदराबाद का प्रदर्शन आईपीएल में काफी खराब रहा है। पिछले 3 सीजन में सनराइजर्स के कमिंस तीसरे कप्तान हैं।

हैदराबाद को अपने इस सूरमा खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं। कमिंस ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जिताया है। अब वह आईपीएल में पहली बारी कप्तानी करेंगे। उनके साममे तमाम चुनौतियां होने वाली हैं। पहली की वह लोकल प्लेयर्स से कैसे बात करेंगे। दूसरा वो खुद समेत किन 3 विदेशी प्लेयर्स को खिलाएंगे। तीसरा कमिंस कैसे लगातार फ्लॉप हो रही टीम को फर्श से अर्श पर पहुंचाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.