साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20 मैच में टीम इंडिया में दिखेंगे कई बदलाव

Updated on 28-09-2022 05:44 PM
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम कई बदलावों के साथ उतरने वाली है, क्योंकि दो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। इनमें ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है, जो कंडीशनिंग वर्क के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए पहुंचेंगे। 

भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में बदलाव करना होगा और माना जा रहा है कि हार्दिक की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाएंगे, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की वापसी प्लेइंग इलेवन में होगी, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में आराम कर रहे थे। इसके अलावा शायद ही कोई बदलाव भारत की अंतिम एकादश में देखने को मिलेगा। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप 2022 की अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के उद्देश्य से मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी। हालांकि, कुछ सवालों के जवाब कप्तान तेम्बा बवूमा और टीम मैनेजमेंट को लेने होंगे कि एडन मार्क्रम और रिली रोसो में से किसे मौका दिया जाए। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब्स में से किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.