अमेरिका, जर्मनी में बहुत लोग मस्क के रवैये से नाराज:टि्वटर में मस्क के उग्र व्यवहार से टेस्ला कार की बिक्री पर हो सकता है असर

Updated on 26-12-2022 06:30 PM

दुनिया की सबसे कीमती कार कंपनी टेस्ला की समस्याओं की सूची बढ़ती जा रही है। कुछ देशों में प्रोडक्शन में दिक्कतों, बढ़ती होड़, शेयरों के मूल्यों में गिरावट और कंपनी प्रमुख एलन मस्क के दूसरी जगह ध्यान लगाने से टेस्ला के वफादार ग्राहक उससे अलग हट रहे हैं।

प्रमुख विश्लेषक और निवेशक सवाल करते हैं कि क्या टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बाजार पर अपना प्रभुत्व बनाए रख सकेगी। सर्वे से पता लगा है कि टि्वटर में मस्क के व्यवहार के कारण उदार और नरम रुख रखने वाले लोगों के बीच टेस्ला के ब्रांड को नुकसान हुआ है।

मंदी की छाया से टेस्ला वाहनों की मांग कम हो रही
निवेशकों की चिंता की मुख्य वजह एलन मस्क हैं। टि्वटर की खरीद ने टेस्ला में नाजुक मौके पर मस्क की भूमिका को प्रभावित किया है। टेस्ला के लिए आस्टिन, अमेरिका और बर्लिन, जर्मनी में अपने नए कारखानों में उत्पादन बढ़ाना मुश्किल हो रहा है। कोविड प्रतिबंधों के कारण शंघाई, चीन में टेस्ला की फैक्टरी को बार-बार बंद करना पड़ा है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी और मंदी की छाया से टेस्ला वाहनों की मांग कम हो रही है।

टि्वटर में कर्मचारियों की छंटनी ने मस्क की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया
टि्वटर में अराजकता, कर्मचारियों की छंटनी ने मस्क के जीनियस होने की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। उनके तेजाबी ट्वीट ने भी संभावित ग्राहकों के अलग होने का खतरा पैदा किया है। मस्क ने अमेरिका के प्रमुख संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फॉसी पर मुकदमा चलाने की मांग की थी। उन्होंने एक ट्वीट में डेमोक्रेटिक सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन पर अमेरिका को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

लोगों के बीच टेस्ला की इमेज गिरी
रिसर्च फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार सर्वे के डेटा संकेत देते हैं कि मस्क के बर्ताव से उदारपंथियों के बीच टेस्ला के ब्रांड को क्षति हुई है। लोगों के बीच टेस्ला की रेटिंग इस वर्ष की शुरुआत के 31 पाइंट से गिरकर नवंबर के अंत में दस प्रतिशत पर आ गई थी।
दूसरी ओर रिपब्लिकन समर्थकों के बीच टेस्ला की रेटिंग 21 से बढ़कर 27 पाइंट हो गई है। फर्म के अनुसार मस्क के कुछ अनुदारवादी मामले उठाने से ऐसा हुआ है। एनालिस्ट जॉर्डन मरलाट कहते हैं, टेस्ला एक भेदभावपरक ब्रांड बनता जा रहा है। भविष्य में टेस्ला के लिए इसके गंभीर नतीजे होंगे।

जर्मनी में लोगों ने कहा- टि्वटर के कारण वे अब टेस्ला पर गौर नहीं करेंगे
जर्मनी में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में टेस्ला आगे है लेकिन अन्य कंपनियां भी आगे बढ़ रही हैं। न्यूरेमबर्ग, जर्मनी में मार्केट रिसर्च फर्म पीयूएलएस के सर्वे में सामने आया कि नई कार खरीदने का विचार कर रहे आधे लोगों का कहना है कि टि्वटर के कारण वे अब टेस्ला पर गौर नहीं करेंगे। कंपनी ने दिसंबर के पहले सप्ताह में 1010 लोगों का सर्वे किया था।

दूसरी कंपनियों से चुनौती
अमेरिका में फोर्ड,जनरल मोटर्स और ह्युंडई के इलेक्ट्रिक वाहन टेस्ला को जबर्दस्त टक्कर दे रहे हैं। केडिलाक लिरिक और निसान एरिया के मॉडल आने से प्रतिस्पर्धा और बढ़ जाएगी। चीन में टेस्ला को स्थानीय कंपनी बीवाईडी से चुनौती मिल रही है। यूरोप में फॉक्सवैगन और उसकी सहायक ऑडी टेस्ला से अधिक इलेक्ट्रिक कारें बेचने लगी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.