छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने की चार लोगों की हत्या

Updated on 13-05-2025 01:38 PM

बीजापुर। जिले में माओवादियों ने एक ही रात चार लोगों की हत्या कर दी है। उसूर के मारुडबाका निवासी कांग्रेसी कार्यकर्ता व राशन दुकान संचालक नागा भंडारी, शिक्षा दूत, रसोइया व ग्रामीण समेत चार लोगों की धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई है। घटना की पुष्टि एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने की है।

बताया जा रहा है कि नागा भंडारी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने बीती रात लिंगापुर गांव गए हुए थे। वहां दो दर्जन से अधिक हथियारबंद माओवादियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी हत्या कर दी।

इसी प्रकार पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कंचाल व मीनागट्टा के तीन ग्रामीणों की हत्या किए जाने की पुलिस द्वारा पुष्टि की गई है। घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

मीना गट्टा का शिक्षा दूत अशोक मुचाकी की माओवादियों ने की हत्या

माओवादियों ने पामेड़ थाना क्षेत्र के मीना गट्टा स्कूल में कार्यरत शिक्षा दूत अशोक मुचाकी की आधी रात हत्या की।


सूत्रों ने बताया कि शिक्षा दूत रविवार दिन में अप्रवेशी बच्चों का सर्वे करने गांव में घर घर गया था। यह भी जानकारी मिली है की अशोक की पत्नी भी इसी स्कूल शिक्षा दूत बन सेवा दे रही है।

शिक्षा दूत अशोक मुचाकी की हत्या माओवादियों ने क्यों की इसका कारण अज्ञात है। शिक्षा दूत के साथ रसोइया व अन्य ग्रामीणों की भी हत्या माओवादियों द्वारा किए जाने की सूत्र बता रहे हैं।

एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि माओवादियों द्वारा हत्या की खबर आई है।

पामेड़ थाना से ग्राम कंचाल और मीनागट्टा की दूरी अधिक होने व संचार माध्यम न होने के कारण कितने की हत्या हुई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। मंगलवार तक विस्तृत जानकारी मिलने पर बताया जायेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.