रुतुराज के शतक पर भारी पड़ी मार्कस स्टोइनिस की सेंचुरी तो शर्मसार हुआ चेन्नई, दर्ज हुए तमाम अनचाहे रिकॉर्ड

Updated on 24-04-2024 01:35 PM
चेन्नई: आईपीएल 2024 का 38वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 23 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 210 रन बनाए। 211 रन के टारगेट का पीछा करते हुए एलएसजी के लिए मार्कस स्टोइनिस ने मैच विनिंग शतक लगाया। लखनऊ ने 19.3 ओवर में 6 विकेट रहते टारगेट चेज कर लिया। वहीं इस मैच में काफी नए रिकॉर्ड बने और पुराने टूटे भी। आइये एक बार इस मैच में बने कुछ खास रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

200 रन या उससे ज्यादा डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच हारना

चेन्नई सुपर किंग्स 200 या उससे ज्यादा रन डिफेंड करते हुए 5 बार हार गई है। उन्होंने इस अनचाहे रिकॉर्ड में आरसीबी की बराबरी कर ली है।

लखनऊ के लिए दूसरा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर

मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बना दिया है। उनसे ऊपर सिर्फ क्विंटन डि कॉक है जिन्होंने 140 रन की नाबाद पारी खेली थी।

आईपीएल में रनचेज करते हुए सबसे बड़ी पारी

आईपीएल में रनचेज करते हुए सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अब मार्कस स्टोइनिस के नाम हो गया है। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पॉल वॉलथेटी के नाम था, जिन्होंने 2011 में चेन्नई के खिलाफ रनचेज में नाबाद 120 रन बनाए थे।

हारते हुए किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा आईपीएल में शतक

हारते हुए किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा आईपीएल में शतक का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने मै हारते हुए 3 शतक लगाए हैं। हालांकि इस लिस्ट में अब रुतुराज गायकवाड़ का नाम भी जुड़ गया है। गायकवाड़ ने आईपीएल में अब तक 2 शतक ठोके हैं और दोनों ही मैच में उनकी टीम मैच हारी है।

आईपीएल में चेपॉक में सबसे बड़ा टारगेट चेज होने का रिकॉर्ड

लखनऊ ने आईपीएल में चेपॉक में सबसे बड़ा टारगेट (211 रन) चेज कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 206 रन का था।

चेन्नई के लिए शतक लगाने वाले पहले कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली और 56 बॉल में शतक ठोक डाला। उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 108 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसी के साथ वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.