मार्क जुकरबर्ग का डबल फेस! 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी, खुद की सिक्योरिटी पर खर्च कर रहे हैं 115 करोड़

Updated on 17-02-2023 07:15 PM
नई दिल्ली: फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta)ने कुछ वक्त पहले ही आर्थिक तंगी का हवाला देकर 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। कंपनी ने कहा कि उसके पास बजट की कमी है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में भी कर्मचारियों की छंटनी की स्थिति बन सकती है। यहां एक और कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर मेटा के सीईओ र्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के अपने अलाउंस में बढ़ोतरी कर रहे हैं। मार्क जुकरबर्ग ने अपने सिक्‍योरिटी अलाउंस में बड़ी बढ़ोतरी की है। ये रकम 14 लाख डॉलर पर पहुंच गया है।

मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर पहले 40 लाख डॉलर यानी करीब 33 करोड़ रुपये खर्च हो रहे थे। इस रकम को बढ़ाकर 14 लाख डॉलर यानी करीब 115 करोड़ रुपये कर दिया है। सिर्फ जुकरबर्ग की सुरक्षा पर मेटा 1,15,87,07,200 रुपये खर्च करेगी। रेवेन्यू का हवाला देकर जहां फेसबुक ने हाल ही में 11 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर दी, कंपनी ने हायरिंग को भी फ्रीज कर दिया है। वहीं मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा फंड में बंपर बढ़ोतरी कर दी है। गौरतलब है कि मार्क जुकरबर्ग का नेटवर्थ 61.9 अरब डॉलर है। वो दुनिया के 16वें सबसे अमीर अरबपति हैं।

गौरतलब है कि फेसबुक के मुनाफे में बड़ी गिरावट आई। कंपनी का मुनाफा गिरकर 4.4 अरब डॉलर पर आ गया था। कंपनी का रेवेन्यू गिरकर 27.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी के इनकम में आई इस गिरावट के बाद कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक गई। कंपनी ने 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। वहीं आगे भी कुछ और छंटनी हो सकती है। मार्क जुकरबर्ग के इस कदम को खूब आलोचना हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.