ग्वालियर में किलागेट पर पालिका बाजार की तर्ज पर बनेगा मार्केट

Updated on 24-02-2023 05:40 PM

ग्वालियर में किलागेट चौराहे को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा। किलागेट पर स्थापित थाने की भूमि पर दिल्ली के पालिका बाजार की तर्ज पर मार्केट विकसित किया जायेगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास यात्रा के दौरान गुरूवार को किलागेट विकास के संबंध में जिला कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल सहित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर के ऐतिहासिक किले को देखने के लिये आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए किलागेट चौराहे का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही किलागेट के अंदर आकर्षक पार्क विकसित किया जाए। साथ ही किले के ऊपर तक जाने वाले मार्ग का निर्माण भी शीघ्रता से हो, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में तय किया गया कि किलागेट पर स्थापित पुलिस थाने के लिये जमीन सेवानगर में आवंटित की जा चुकी है। नए थाने का निर्माण तत्परता से प्रारंभ किया जाए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यातायात को वन-वे करने की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फूलबाग से किलागेट तक निर्मित की गई सड़क के दौरान जिन लोगों के मकान पूर्णत: टूट गए हैं, उनके विस्थापन की व्यवस्था करें। किलागेट चौराहे पर लाईटिंग को और आकर्षक किया जाए।

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि बैठक में तय किए गए बिंदुओं पर तत्परता से कार्य किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.