बाजार का नया 52 वीक हाई सेंसेक्स 62,052.57 पर पहुंचा

Updated on 16-11-2022 06:14 PM

भारतीय शेयर बाजार ने आज यानी बुधवार को नया 52 वीक हाई बनाया है। सेंसेक्स 62,052.57 पर पहुंच गया है। हालांकि, आज सेंसेक्स 164 अंकों की गिरावट के साथ 61708 के स्तर पर और निफ्टी 5 अंकों की गिरावट के साथ 18398 के स्तर पर खुला था। FMCG, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में मामूली गिरावट है। बैंक, आईटी और ऑटे इंडेक्स में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स पर कोटक बैंक, डॉ. रेड्डी, विप्रो और टीसीएस में तेजी है।

मेंदाता और बिकाजी की शानदार लिस्टिंग
बिकाजी फूड और ग्लोबल हेल्थ (मेंदाता) की अच्छी लिस्टिंग हुई है। बिकाजी फूड्स NSE पर 322.80 रुपए पर और BSE पर 321.15 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसने 334.70 का हाई बनाया। इसका इश्यू प्राइस 300 रुपए था। वहीं ग्लोबल हेल्थ BSE पर 398.15 रुपए और NSE पर 401 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसने 25% से ज्यादा चढ़कर 424.10 रुपए का हाई बनाया। इसका इश्यू प्राइस 336 रुपए था।

रुपया गिरावट के साथ खुला
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 29 पैसे की गिरावट के साथ 81.39 पर खुला। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की मजबूती के साथ 80.91 पर बंद हुआ था। इस बीच, डॉलर इंडेक्स 0.17% बढ़कर 106.58 पर पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख से रुपए को सपोर्ट मिल सकता है।

FII ने 221.32 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) कैपिटल मार्केट में नेट सेलर रहे और उन्होंने मंगलवार को 221.32 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिका का डाओ जोन्स 0.17%, S&P 500 0.87% और नैसडैक 1.45% उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल इस समय 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

व्यापार घाटा बढ़कर 26.91 अरब डॉलर
भारत के एक्सपोर्ट में लगभग दो साल बाद गिरावट आई है। अक्टूबर में एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 16.65% घटकर 29.78 अरब डॉलर रह गया। इससे व्यापार घाटा बढ़कर 26.91 अरब डॉलर हो गया है। ग्लोबल डिमांड में कमी के कारण इसमें गिरावट आई है। रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद, कपड़े, रसायन, दवा, समुद्री उत्पाद और चमड़ा समेत प्रमुख एक्सपोर्ट सेक्टर में अक्टूबर के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

पहली बार सेंसेक्स 61,872 पर बंद हुआ
शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (15 नवंबर) को करीब 250 अंकों की तेजी के साथ 61,872 के स्तर पर बंद हुआ Le। निफ्टी 75 अंक बढ़कर 18,403 के स्तर पर पहुंच गया। पावर ग्रिड, ONGC, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डी समेत 36 शेयर्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। HDFC लाइफ, ग्रासिम, सिप्ला, ITC, UPL, रिलायंस, बजाज फिनसर्व समेत 14 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.