कैलीपर्स और कृत्रिम अंग प्रदान के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन

Updated on 28-11-2024 12:38 PM

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक के मार्गदर्शन में आज पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत लहरौद में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत निशुल्क सहायक उपकरण व कैलीपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा आयोजित किया गया। इस शिविर में 150 लोगों का पंजीयन हुआ एवं विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया, जिनमें मोटराइज्ड ट्राइसायकल के लिए 7, सामान्य ट्राइसायकल के लिए 5, एमआर किट 3, व्हीलचेयर 2, श्रवण यंत्र 8, स्मार्टफोन 30, और अन्य 85 सहायक उपकरण शामिल हैं।

कुल मिलाकर 140 लाभार्थियों को चिन्हांकित किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत लहरौद की सरपंच लता रूपसिंग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर का संचालन उप संचालक समाज कल्याण विभाग  संगीता सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा चंद्रप्रकाश मनहर, और समाज शिक्षा संगठक गुलाब सामल के नेतृत्व में किया गया।

आयोजन में समाज कल्याण, पंचायत, और शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। चिन्हांकन शिविर के अगले चरण में दिनांक 28 नवंबर 2024 को सरायपाली विकासखंड के माधवराव सदाशिव गोवलकर हाई स्कूल में शिविर आयोजित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.