मार्करम बोले दोनों जगह अलग कल्चर के प्लेयर्स, टीम के साथ मिलकर बेस्ट निकालना जरूरी

Updated on 06-02-2024 01:00 PM

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ऐडन मार्करम का मानना है कि IPL और SA20 में कप्तानी करना अलग है। मार्करम फिलहाल SA20 की टीम सनराइजर्स इस्टर्न कैप टीम के कप्तान हैं और वह IPL में भी सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की ही कप्तानी करते हैं।

मार्करम ने भास्कर के सवाल पर कहा, IPL में और साउथ अफ्रीका की लीग में आपको अलग कल्चर के लोग मिलते हैं। इससे कप्तानी की अप्रोच भी बदलती है।

साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स को जानता हूं, इसलिए आसानी होती है
मार्करम ने कहा, सनराइजर्स की कप्तानी मिलना मेरे लिए बड़ा मौका है। यहां बहुत कुछ सीखने को मिलता है। SA20 में कप्तानी करने से मेरे अंदर आत्मविश्वास आया है। प्लेयर्स के साथ कल्चर शेयर करने को मिलता है।

IPL में और साउथ अफ्रीका की लीग में आपको अलग-अलग कल्चर के लोग मिलते हैं। यहां पर हमारी टीम में ज्यादातर लोग जाहिर तौर पर साउथ अफ्रीकी हैं और मैं उन्हें कई सालों से जानता हूं। हमने कुछ समय तक एक-दूसरे के खिलाफ खेला है। तो वे रिश्ते अब सालों से मजबूत हैं और हम एक-दूसरे को समझते हैं।

इस साल IPL में मैं वही करूंगा जो मैंने पिछले साल किया था, हर लीग में कप्तानी करने के लिए प्लेयर्स को समझना बहुत जरूरी है। मुझे लगता है कि यह सबसे महत्वपूर्ण बात है।

इस साल क्लोज मैचों में जीते, इससे फायदा मिला
मार्करम ने कहा कि इस साल सनराइजर्स ने SA20 में क्लोज गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। इससीजन हमने 4-5 फसें हुए मैचों को जीत में तब्दील किया है, जो हम पिछले सीजन नहीं कर सके।

दूसरे सीजन की तैयारी जनवरी में शुरू की- मार्करम
मार्करम ने कहा, टीम के ज्यादातर प्लेयर्स जनवरी में ही एक साथ आए और उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी। SA20 में हर ग्राउंड पर अलग कंडीशन होती है, उनके लिए एक बार में तैयारी नहीं की जा सकती। हमने फिर भी सभी कंडीशन में ढलने की कोशिश की और उसी से सफलता भी मिली। हमने सभी मैचों में कंडीशन के हिसाब से ही खेलने की कोशिश की।

प्लेयर्स, कोच और सपोर्ट स्टाफ इंडिविजुअल परफॉर्मेंस से ज्यादा टीम की परफॉर्मेंस पर फोकस करते हैं। हम पेपर पर बेस्ट टीम नहीं है, लेकिन सभी मिलकर बेस्ट परफॉर्म कर रहे हैं और इसी से टीम को भी फायदा हो रहा है।

हमने प्लेयर्स के कैरेक्टर को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया। ये सभी प्लेयर्स अपना 100% एफर्ट देने पर फोकस करते हैं।

क्वालिफायर्स पर फोकस- मार्करम

मार्करम ने आगे कहा, पहला सीजन जीतना शानदार एक्सपीरियंस था। फिलहाल मेरा पूरा फोकस कल के क्वालिफायर पर है। यहां जीते तो सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा। हारे तो एक और मैच खेलना पड़ जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.