ग्लेन फिलिप्स ने ये क्या कर दिया, देखकर सदमे में चले गए मार्नस लाबुशेन, कैच नहीं ये बवाल था

Updated on 09-03-2024 01:28 PM
क्राइस्टचर्च: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। बल्लेबाजी में किवी टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और अपनी पहली पारी में वह 162 रन ही बना सकी। 200 रन के भीतर ऑल आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने जबरदस्त पलटवार किया।

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने अपनी गेंदबाजी में 7 विकेट लेकर ऐसा कहर बरपाया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम हैरान परेशान हो गई, हालांकि मार्नस लाबुशेन अकेले मोर्चा संभाले हुए थे। इस बीच न्यूजीलैंड के गेंदबाज लगातार कोशिश कर रहे थे कि किसी तरह वह लाबुशेन का विकेट हासिल करें लेकिन वह अलग ही मूड में थे, तभी पारी के 61वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम साउदी के खिलाफ उनके एक चूक हो गई।
ग्लेन फिलिप्स ने लपका सुपरमैन कैच
टिम साउदी के खिलाफ लाबुशेन ने ऑफ साइड में एक जबदस्त शॉट खेला। गेंद हवा में थी और साफ था कि वह सीधे चार रनों के लिए जाती, लेकिन पॉइंट पर फील्डिंग के लिए तैनात ग्लेन फिलिप्स ने मानों चमत्कार कर दिया। फिलिप्स ने खुद को पूरी तरह से हवा में छोड़ दिया और तैरते हुए उन्होंने एक हाथ से गेंद को अपने पंजे में जकड़ कर लाबुशेन का काम तमाम कर दिया।

ग्लेन फिलिप्स का यह कैच इतना दमदार था कि लाबुशेन भी देखकर सदमे चले गए। इस तरह न्यूजीलैंड ने लाबुशेन की पारी का अंत कर दिया। लाबुशेन ने अपनी पारी में 90 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 147 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके लगाए, लेकिन सिर्फ 10 रन से अपना शतक चूक गए।

256 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भी काफी साधारण रही। मार्नस लाबुशेन को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा। इसी कारण ऑस्ट्रेलिया की पारी 256 रन पर सिमट गई, लेकिन इसके बावजूद टीम को 94 रनों की दमदार बढ़त हासिल हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.