इनकम टैक्स अफसर बनकर की सिपाही से शादी, समारोह में लाए किराए के रिश्तेदार, आरोपी महिला गिरफ्तार

Updated on 09-10-2023 03:51 PM
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिपाही से धोखाधड़ी का मामला चर्चा में है। कानपुर पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी से जुड़े एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है, जो किसी बॉलिवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं लगता। एक पुलिस कॉन्स्टेबल की फेसबुक के जरिए एक महिला से दोस्ती हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आया। पति को जब पता चला कि शादी में जो रिश्तेदार आए थे, वे तो किराए के थे। उसकी बीवी पहले से शादीशुदा है। सिपाही ने मामले की लिखित शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई की गई। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सिपाही की शिकायत पर रिपोर्ट लिख कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि फजलगंज थाने में तैनात एक सिपाही ने फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती की। दोनों खूब बातें करने लगे। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड सिपाही को अपनी गलत पहचान बताई। 2021 में शादी के पहले महिला ने सिपाही से 6 लाख रुपये लिए। वह इस रुपये से एक एसयूवी खरीदना चाहती थी। यह एसयूवी सगाई के पहले आनी थी। सगाई में एसयूवी नहीं आई तो सिपाही ने अपनी मंगेतर से पूछा। उसने बताया कि गाड़ी की वेटिंग लिस्ट लंबी है, शादी तक गाड़ी आ जाएगी। महिला ने खुद को आयकर अधिकारी बताया था।

इसके बाद शादी हुई। शादी में एक इनोवा क्रिस्टा आई। पति-पत्नी हंसी-खुशी जीवन जी रहे थे, तभी सिपाही के परिवार से दबाव पड़ा कि दंपती एक फैमिली प्लान करें। एक दिन सिपाही घर पहुंचा तो उसे पत्नी दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। इसके बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शादी में आए कथित रिश्तेदारों को तलाश पूछताछ शुरू हुई तो सामने आया कि उन्हें रुपये देकर लाया गया था। शादी में आई इनोवा क्रिस्टा भी किराए की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित शिवांगी सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से झांसी की रहने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.