शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Updated on 06-05-2023 09:11 PM

सूरजपुर । जिले में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी है।

पहले तीनों ने साथ में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने शख्स का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर शव को बोरे में भरकर पानी में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

30 अप्रैल को ही परिजनों ने लक्ष्मणपुर निवासी सुन्दर साय के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मगर कुछ पता नहीं चला। इस बीच 2 मई को उसका शव कमलपुर खदान में पानी से भरे गड्‌ढे में मिला। आस-पास के लोगों ने ही बोरे में बंधी हुई लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जिसमें पुलिस को पता चला कि सुंदर साय की पत्नी का निधान 2014 में हो गया था। तब से उसका प्रेम प्रसंग कमलपुर निवासी भगमेन बाई(40) से चल रहा था। मगर कुछ समय पहले विवाद के बाद से भगमेन बाई किसी और से प्रेम करने लगी थी।

पुलिस को यह भी पता चला कि भगमेन बाई ने शादी के बाद से पति का छोड़ दिया था। वो अकेली ही घर पर रहती थी। वर्तमान में उसका संबंध सोमार साय(26) से चल रहा था। ये सब जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भगमेन बाई और सोमार साय को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम को सुंदर साय भगमेन बाई के घर गया था। उसने साथ में शराब और मुर्गा रखा था। उसने कहा कि चलो शराब पीते हैं। इस पर भगमेन ने अपने प्रेमी को फोन कर बुला लिया। फिर तीनों ने मिलकर घर से कुछ दूर पर ही स्थिति सुनसान जगह पर शराब पी। मुर्गा भी खाया। इसके बाद भगमेन के घर आने जाने को लेकर सोमार और सुंदर के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि सोमार ने सुंदर को पहले पीटा। फिर उसे जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद भगमेन बाई भी मौके पर पहुंच गई। उसने सोमार के साथ मिलकर सुंदर का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खदान के अंदर पानी में फेंक दिया गया। आरोपियों के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोमार और मृतक सुंदर खेती किसानी करते थे। फिलहाल मामले में जांच जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.