गैर मर्द संग रहने लगी विवाहिता, ससुराल पहुंचा तो पति की हत्या

Updated on 26-05-2023 09:18 PM

दुर्ग । छत्तीसगढ़ में भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा में गुरुवार की रात को एक युवक की हत्या की घटना हुई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक की पत्नी उसे और अपने चार साल के बच्चे को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति को पति बनाकर रहने लगी थी। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

गुरुवार की रात को भी उनके बीच में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां पर उसकी पत्नी व ससुर ने उसकी डंडे से बेदम पिटाई की थी। कुछ देर बाद सड़क किनारे उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने आरोपित पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने अपने पहले पति को डंडे से पीटा, पति की मौत
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शंकर पारा स्टेशन मरोदा निवासी अभिषेक नायक (21) के रूप में की गई है। इंद्रा चौक स्टेशन मरोदा निवासी गुमान साहू की बेटी कविता साहू से उसकी शादी हुई थी। दोनों का एक चार साल का बेटा भी है। कविता कुछ दिन पहले अपने पहले पति अभिषेक नायक और चार साल के बेटे को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पति पत्नी की तरह रह रही थी।

पत्नी व ससुराल वालों से चल रहा था विवाद
इसी के चलते अभिषेक का अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अभिषेक इसे लेकर बात करने के लिए अपने ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी कविता साहू और ससुर गुमान साहू ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई की थी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कविता के अलावा उसके दूसरे पति ने भी उसकी पिटाई की थी।

आरोपी पत्नी व ससुर को नेवई पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद देर रात को उसके मौत की खबर मिली। देर रात तक घर न लौटने पर अभिषेक के घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो इंद्रा चौक के पास सड़क किनारे वो मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद नेवई पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवाया है। वहीं उसकी पत्नी कविता साहू (23) और ससुर गुमान साहू (49) को गिरफ्तार कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.