गौतम अडानी के लिए मंगल ही मंगल, 24 घंटे में पलट गई बाजी,आई ऐसी खुशखबरी कि उछल गए शेयर

Updated on 28-02-2023 08:46 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ( Hindenburg) ने अडानीा समूह को लेकर 24 जनवरी को एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की। अडानी समूह (Adani Group) पर इस शॉर्ट सेलर कंपनी ने कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद से अडानी के शेयर ताश के पत्तों की तरह ढहने लगे । शेयरों में ऐसा भूचाल आया कि कंपनी का मार्केट कैप 140 अरब डॉलर से अधिक गिर गया। समूह के अधिकांश शेयर 80 से 85 फीसदी तक गिर गए। समूह के शेयर लोअर सर्किट पर पहुंच गए। गौतम अडानी ( Gautam Adani) का नेटवर्थ आधे से भी कम हो गया। महज एक महीने में गौतम अडानी की संपत्ति 130 अरब डॉलर से गिरकर 34 अरब डॉलर रह गई है।

गौतम अडानी के लिए मंगलमय मंगलवार

गौतम अडानी के लिए बीते एक महीने से निगेटिव खबरें आ रही है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी के शेयर लगातार गिर रहे थे। मंगलवार को कुछ ऐसा कि ताबड़तोड़ गिर रहे शेयरों में जबरदस्त तेजी लौटी। अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर 10 फीसदी तक उछल गए। बाजार में गिरावट के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। 12 बजे तक अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 1313 रुपये पर पहुंच गए। आज अडानी के 10 में से आठ शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आइए एक नजर डालते हैं आज अडानी के शेयरों पर ...

10 में से 8 शेयरों में तेजी

  1. ​अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार को (ADANIENT): 1317.70 रुपये (+10.34%) पर पहुंच गए।
  2. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (ADANIPORTS): 586.80 रुपये (+4.41%) पर ट्रेंड कर रहा है।
  3. अडानी पावर लिमिटेड (ADANIPOWER): 146.45 रुपये (+4.98%) पर तेजी के साथ बढ़ रहा है।
  4. अडानी ग्रीन एनर्जी (ADANIGREEN): 479.70 रुपये (+3.73%) पर तेजी से बढ़ रहा है।
  5. अडानी विल्मर (AWL): 356.60 रुपये (+3.60%) पर तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा है।
  6. वहीं एसीसी सीमेंट में आज 2.34 फीसदी की तेजी के साथ 1734 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
  7. अंबुजा सीमेंट के शेयरों में आज 4.14 फीसदी की तेजी के साथ 343.35 रुपये की तेजी के साथ बढ़ रहा है।
  8. NDTV के शेयर आज 4.39 फीसदी की तेजी के साछ 189.15 रुपये की रफ्तार के साथ बढ़ रही है।

अडानी के लिए आई पॉजिटिव खबरें

अडानी समूह निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए विदेश में रोडशो कर रही है। सिंगापुर और हांगकांग में अडानी समूह का रोडशो 27 फरवरी से शुरू हुआ है, जो 1 मार्च तक चलेगा। इस खबर के आने के बाद निवेशकों का भरोसा समूह की ओर बढ़ रहा है। सिंगापुर में रोडशो के दौरान अडानी समूह ने अपने निवेशकों के सामने कंपनी की स्थिति को रखा। अडानी समूह ने कहा कि उनके पास फंड की कोई कमी नहीं है। उनके पास पैसों की कमी नहीं है। अपने रोडशो के पहले दिन अडानी समूह ने निवेशकों को बताया कि उनके पास कर्ज को खत्म करने के लिए पर्याप्त फंड है। वहीं अडानी समूह के सीएफओ जुगशिंदर सिंह ने निवेशकों को भरोसा दिलाया और कहा कि वो रोडशो के जरिए कर्ज लेने या निवेशकों को और पूंजी लगाने के लिए मनाने नहीं आए है। गौरतलब है कि अडानी ग्रुप पर पहले से आरोप लगते रहे हैं कि इस पर भारी-भरकम कर्ज है। ग्रुप ने अपनी कंपनी के शेयरों पर भी लोन ले रखे हैं।

बेअसर होता हिंडनबर्ग का असर

हिंडनबर्ग ने भी अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है। अब अडानी इस कर्ज के बोझ से उबरने की तैयारी कर रहा है। अडानी ग्रुप ऐसे लोन का प्री-पेमेंट या पुनर्भुगतान करने की योजना बना रहा है। अडानी ग्रुप की योजना इस साल मार्च के आखिर तक 690 से 790 मिलियन डॉलर (65 अरब रुपये तक) के लोन का प्री-पेमेंट करने की है। यह लोन ग्रुप ने अपनी कंपनियों के शेयरों पर लिया हुआ है। अडानी ग्रीन एनर्जी की 800 मिलियन डॉलर से उसके 2024 बॉन्ड को रिफाइनेंस करने की भी योजना बना रहा है। समूह ने निवेशकों की चिंताओं को दूर करने के लिए बांडहोल्डर्स से साथ बैठक की थी। इस बैठक में समूह ने अपनी कुछ यूनिट्स में रिफाइनेंसिंग प्लान्स का खुलासा किया था। वहीं रेटिंग एजेंसी से मिली पॉजिटिव खबरों का असर अडानी के शेयरों पर देकने को मिला है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने अडानी ग्रीन को अंडर ऑब्जर्वेशन से बाहर कर दिया। एजेंसी ने उसकी क्रेडिट रेटिंग भी BB+ पर बनाए रखी है। रेटिंग एजेंसी न कहा कि अडानी ग्रीन का कर्ज पूरी तरह से सुरक्षित है और कंपनी के पास अच्छा कैश फ्लो है। इन सब खबरों का असर अब अडानी के शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.