मारुति ने निवेशकों को दिया 1.32 लाख करोड़ का झटका, इस साल 25 फीसदी गिर चुका है शेयर

Updated on 21-03-2026 03:12 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के लिए साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। हालांकि साल के कुछ शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में कंपनी का शेयर रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद इसमें 25 फीसदी गिरावट आ चुकी है। इस दौरान निवेशकों को 1.32 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। आज कंपनी का शेयर मामूली तेजी के साथ 12602.65 रुपये पर बंद हुआ जबकि 5 जनवरी को यह 17,371.60 रुपये तक पहुंचा था। क्यों गिरा कंपनी का शेयर?

मारुति के शेयर ने इस साल कार बनाने वाली कंपनियों में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 19 फीसदी और हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में इस साल 16 फीसदी गिरावट आई है। टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स का शेयर भी 15 फीसदी से अधिक गिरा है। जेफरीज के मुताबिक देश में पैसेंजर वीकल्स की मांग अच्छी बनी हुई है और मारुति का एक्सपोर्ट आउटलुक भी काफी स्ट्रॉन्ग है। लेकिन कंपनी के घरेलू बाजार में हिस्सेदारी सुधारने और मार्जिन को लेकर चिंता है।

आगे कैसी रहेगी चाल?

जेफरीज ने मारुति के ईपीएस अनुमान में वित्त वर्ष 2026 से 2028 के लिए कटौती की है। उसने मारुति के शेयरों को होल्ड रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस 17,500 रुपये से घटाकर 16,000 रुपये कर दिया। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की घरेलू पीवी होलसेल मार्केट में हिस्सेदारी 40 फीसदी से कम है। छोटी कार की डिमांड में कमी से हाल के वर्षों में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी कम हुई है। साथ ही कंपनी को कैपेसिटी की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है जिससे वह डिमांड पूरी नहीं कर पा रही है।
हालांकि मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि मारुति के बारे में ये चिंताएं कुछ ज्यादा ही बढ़ाचढ़ाकर दिखाई जा रही हैं। ब्रोकरेज ने मारुति के शेयरों को बाय रेटिंग देते हुए 17,406 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसका कहना है कि कैपेसिटी को लेकर कुछ समस्या है लेकिन अप्रैल 2026 से नई कैपेसिटी जुड़ने के बाद यह समस्या सुलझ जाएगी। कंपनी आगे कई मॉडल लॉन्च करने वाली है जिसका फायदा उसे अगले वित्त वर्ष में देखने को मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.