मारुति ने वापस मंगाई 17,362 गाड़ियां, Alto K10, Brezza और Baleno में खराबी, कहीं आपकी गाड़ी भी तो नहीं...

Updated on 18-01-2023 07:46 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 17 हजार से अधिक गाड़ियों का वापस मंगाया है। इसमें ऑल्टो के10 (Alto K10), ब्रेजा (Brezza) और बलेनो (Baleno) शामिल हैं। मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को बताया कि उसने ऑल्टो के10, ब्रेजा और बलेनो मॉडल के 17,362 वाहनों को खराब एयरबैग की जांच करने तथा उन्हें बदलने के लिए वापस लिया गया है। इसमें ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, ब्रेजा, बलेनो और ग्रैंड विटारा के मॉडल शामिल हैं। ये गाड़ियां आठ दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 के बीच बनाई गई हैं।
कंपनी ने कहा कि इन गाड़ियों में मुफ्त में एयरबैग कंट्रोलर की जांच करने और जरूरत पड़ने पर बदलने के लिए वापस लिया जा रहा है। मारुति सुजुकी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि प्रभावित हिस्से में एक खराबी की आशंका है, जिसके चलते हो सकता है कि वाहन दुर्घटना की स्थिति में कुछ मामलों में एयरबैग और सीट बेल्ट प्रेटेंसर ठीक से काम न करे। बयान में यह भी कहा गया है कि संदिग्ध गाड़ियों के ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जब तक प्रभावित हिस्से को बदल नहीं दिया जाता है, तब तक अत्यधिक सावधानी बरतते हुए गाड़ी न चलाएं।

पिछले महीने भी मंगाई थी गाड़ियां

इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने भी Eeco की 40,453 यूनिट वापस मंगाने की घोषणा की थी। ये गाड़ियां चार नवंबर 2019 से पिछले साल 25 फरवरी के बीच बनाई गई थीं। साथ ही इनमें कुछ ऐसी ईको गाड़ियां भी थीं जिनमें हेडलैंप फील्ड में बदला गया था। मारुति ने हाल में अपनी सभी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष में दूसरी बार गाड़ियों की कीमत बढ़ाई है। उसका है कि लागत बढ़ने से उसके मार्जिन पर दबाव बढ़ गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.