सस्ती हो गई मारुति की कारें, 6,500 रुपये तक का मिलेगा फायदा, जानिए पूरी डिटेल

Updated on 02-09-2024 02:39 PM
नई दिल्ली: कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों की लिए गुड न्यूज है। देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो के चुनिंदा मॉडलों की कीमत में तत्काल प्रभाव से कटौती की है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एस-प्रेसो एलएक्सआई पेट्रोल की कीमत 2,000 रुपये और ऑल्टो के10 वीएक्सआई पेट्रोल की कीमत 6,500 रुपये घटाई गई है। ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है, जबकि एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। कंपनी की छोटी कारों (जिसमें ऑल्टो तथा एस-प्रेसो शामिल है) की बिक्री अगस्त में घटकर 10,648 यूनिट रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 12,209 यूनिट थी।
माना जा रहा था कि मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियां की कीमत में कटौती कर सकती है। अगस्त में मारुति के घरेलू यात्री वाहनों की होलसेल बिक्री 8% घटकर 1,43,075 यूनिट रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,56,114 यूनिट थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की डिलीवरी भी अगस्त में 10,648 यूनिट रह गई जो पिछले साल 12,209 यूनिट थी। बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस और स्विफ्ट हैचबैक जैसे मॉडलों की होलसेल बिक्री में भी 20% की गिरावट देखी गई। हालांकि ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा, इनविक्टो, फ्रोंक्स और एक्सएल6 जैसी यूटिलिटी वीकल और एसयूवी की बिक्री पिछले साल के इसी महीने में 58,746 यूनिट की तुलना में बढ़कर 62,684 यूनिट हो गई।

प्रॉडक्शन बढ़ा, डिमांड घटी

2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी के प्रॉडक्शन में पिछले साल के मुकाबले 7.4% तेजी रही। कंपनी ने 496,000 गाड़ियां बनाई। लेकिन इस दौरान कंपनी की बिक्री में केवल 1.2% तेजी आई। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 427,000 गाड़ियां बेची। यानी डीलर के पास अभी अच्छी-खासी इंवेंट्री पड़ी है। कंपनी का कहना है कि साल की पहली तिमाही में भारतीय बाजार में यात्री गाड़ियों की मांग उम्मीद से कम रही। इसलिए वह अपने प्रॉडक्शन को एडजस्ट कर रही है ताकि डीलर इंवेंट्री को कम किया जा सके। साथ ही कंपनी ने डीलरों को डिस्पैच में भी कटौती की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.