Maruti Suzuki का इस साल है धांसू प्लान, SUV सेगमेंट में मार्केट लीडर बनने का ख्वाब, जानिए क्या है योजना

Updated on 10-04-2023 06:43 PM
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) का इस साल के आखिर तक अपनी एसयूवी (SUV) बिक्री को दोगुना करने का इरादा है। कंपनी इस सेगमेंट में 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ बाजार में लीडर बनना चाहती है। मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (सेल्स एवं मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, 'कंपनी का अब एसयूवी सेगमेंट पर खास जोर है। मारुति अब एसयूवी सेगमेंट में भी अग्रणी स्थान हासिल करना चाहती है, जिसके लिए उसने आक्रामक लक्ष्य रखा है।'

इस साल 5 लाख एसयूवी बेचने का इरादा


श्रीवास्तव ने कहा, 'बीते वित्त वर्ष में हमने 2.02 लाख एसयूवी की बिक्री के साथ करीब 13 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। चालू वित्त वर्ष में हमारा करीब पांच लाख एसयूवी बेचने का इरादा है।' उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 19 लाख एसयूवी बिकने की संभावना है। इस तरह मारुति का कुल बाजार के 25 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर कब्जा करने का इरादा है।

सबसे तेजी से बढ़ रहा यह सेगमेंट


घरेलू यात्री वाहन बाजार में एसयूवी सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट के रूप में उभरा है। 2018 में एसयूवी का वाहन बाजार में हिस्सा 24 प्रतिशत था। लेकिन 2022 में यह बढ़कर 43 प्रतिशत हो चुका है। मारुति सुजुकी के एसयूवी बेड़े में ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के अलावा फ्रॉन्क्स एवं जिम्नी के रूप में नए उत्पाद भी शामिल होने वाले हैं।

ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ पर पड़ सकता है असर


बेमौसम बारिश, ऑटो लोन पर ऊंची ब्याज दर और नए नियामकीय मानदंडों के कारण बढ़ी लागत की वजह से वाहन उद्योग को चालू वित्त वर्ष में सतर्क रहने की जरूरत है। बेमौसम बारिश से विशेषरूप से ग्रामीण मांग प्रभावित हो रही है। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, इंडस्ट्री की ग्रोथ में गिरावट आने वाली है। वाहन उद्योग ने वित्त वर्ष 2022-23 में कुल खुदरा बिक्री में 21 प्रतिशत की डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.