चेहरे पर मास्क, बगल में कॉफी मग... मलाइका अरोड़ा ने ट्रेन में किया सफर, बोलीं- इसे पॉश बनाएं! दंग रह गए फैंस

Updated on 21-11-2024 02:17 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने गुरुवार को अपने फैंस को चौंका दिया, जब उन्होंने भारतीय रेलवे ट्रेन के अंदर अपनी एक फोटो शेयर की। उन्हें पजामा पहने बर्थ पर लेटे हुए और चेहरे पर मास्क लगाए हुए फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है।इस वायरल फोटो में Malaika Arora की बर्थ के बगल में टेबल पर टिफिन और टिशू बॉक्स सेट रखा हुआ देखा जा सकता है। उन्होंने रेलवे की तरफ से दी गई बेडशीट, तकिए और कंबल का इस्तेमाल किया और आराम से अपना समय बिताया। अपनी स्किन का भी ख्याल रखा। उन्होंने लिखा, 'इसे पॉश बनाएं...।'

मलाइका का नवंबर चैलेंज

अर्जुन कपूर की तरफ से ब्रेकअप कंफर्म होने के बाद 51 साल की मलाइका नवंबर में चुनौतियों का सामना कर रही हैं। नवंबर चैलेंज में वो 9 चीजें करने वाली हैं। 1. शराब न पिएं। 2. आठ घंटे की नींद लें। 3. एक गुरु बनाएं। 4. रोजाना व्यायाम करें। 5. प्रतिदिन दस हजार कदम चलें। 6. रोजाना सुबह 10 बजे तक उपवास करें। 7. प्रोसेस्ड फूड से बचें। 8. रात 8 बजे के बाद कुछ न खाएं। 9. टॉक्सिक लोगों से दूर रहें।

2016 से कर रहे थे डेटिंग

मलाइका और अर्जुन ने साल 2016 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कुछ दिनों पहले 'सिंघम अगेन' से जुड़े एक इवेंट के दौरान अर्जुन ने मलाइका संग अपने ब्रेकअप को कंफर्म कर दिया था। इससे पहले मलाइका का अरबाज खान से तलाक हुआ था। इनका एक बेटा है, जिसका नाम अरहान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.