बालोद जिले के विभिन्न स्थानों में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

Updated on 22-06-2025 07:01 PM

बालोद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  21 जून को जिले के विभिन्न स्थानों में सामूहिक योगाभयास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आज शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायत मुख्यालयों, चिकित्सालयों सहित अलग-अलग स्थानों में जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियांे एवं ग्रामीणांे सहित सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसके अंतर्गत आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर ठेमाबुजुर्ग में विद्यार्थियों ने योग की आकृति की मानव श्रृंखला बनाकर शिक्षकों एवं ग्रामीणों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इसी तरह शासकीय प्राथमिक शाला दारूटोला में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के साथ सामूहिक योगाभ्यास करने के पश्चात् स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत मुख्यालय धोमितटोला में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य रूप से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।  

इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय चिखलाकसा में विशेष योगा सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ नगर पंचायत चिखलाकसा की अध्यक्ष श्रीमती कंुती देवांगन, उपाध्यक्ष  राजू रावटे सहित नगर पंचायत के पार्षदों के अलावा आयुर्वेद चिकित्सालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी, पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योगा में शामिल होने वाले लोगों को गुड़ के साथ अंकुरित चने एवं मूंगदाल के साथ आयुर्वेदिक काढ़ा का भी वितरण किया गया। इसी तरह नगर पंचायत गुण्डरदेही के बैडमिंटन ग्राउंड में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष  प्रमोद जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष  विजय सोनकर, एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, तहसीलदार कोमल ध्रुव, जनपद सीईओ  महेंद्र कुमार जांगड़े, नगर पंचायत सीएमओ श्रीमती किरण पटेल, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, पार्षद शैल महोबिया, पूजा बिंझेकर, हेमंत सोनकर, केशव साहू के अलावा आयुष्मान योग शिक्षक, सिंघारे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर पंचायत कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष  प्रमोद जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर नियमित रूप से योग करने की शपथ भी दिलाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.