मास्टर-रिजर्व मास्टर ट्रेनर्स को मिला द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

Updated on 15-03-2024 04:47 PM

अम्बिकापुर।  जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला और विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनर्स व रिजर्व मास्टर ट्रेनर्स का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर विलास भोस्कर,एसडीएम धौरपुर आर एस ठाकुर सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर भोस्कर ने महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देकर अपने दायित्वों का गम्भीरता से निर्वहन करने कहा। उन्होंने कहा कि प्रपत्रों को ध्यानपूर्वक भरें, समान्यतः होने वाली गलतियों के निराकरण के लिए पूर्व से तैयारी कर लें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं।

प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक सहायक प्राध्यापक डॉ. राजकमल मिश्रा, डॉ. एस. एन पांडेय, डॉ दीपक सिंह, डॉ आनन्द कुमार, डॉ संजीव लकड़ा, डॉ नीलाभ कुमार, अखिलेश द्विवेदी, डॉ पीयूष पाण्डे, सीके मिश्रा, एस के नायर द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई।

इस दौरान मशीनों में टैग लगाने, संचालन करने, चालू-बंद करने, , पीठासीन अधिकारी का दायित्व, मतदान दल, मतदान सामग्री ईवीएम, मतदाता सूची, सीलिंग कार्य, मतदान पूर्व की तैयारी, मतदान के दिन की तैयारी, मतदान अभिकर्ता, ईवीएम मशीन को जोड़ना, मॉक पोल प्रक्रिया, वास्तविक मतदान कराने, ईवीएम को सील करने की सामग्री, वीवीपीएटी, मतदाता की चिन्हित प्रति, अमिट स्याही, मतदाता के हस्ताक्षर, मतदान अधिकारी एक, दो, तीन अधिकारी के दायित्व, मतदाता पर्ची, मतदान कक्ष में प्रवेश सहित अन्य बिंदुओं पर बारीकी से सभी पहलुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी के बारे में भी जानकारी दी गई।


इस दौरान प्रशिक्षण के अंत में आंकलन हेतु प्रशिक्षण से सम्बन्धित टेस्ट भी आयोजित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.