मथुरा, मंडी या चंडीगढ़ , जानिए एक्ट्रेस कंगना रनौत कहां से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

Updated on 20-12-2023 12:28 PM
चंडीगढ़ : 2024 लोकसभा के लिए टिकट बंटवारे में बीजेपी नए नामों से चौंका सकती है। कई सेलिब्रेटी की नेतागिरी से छुट्टी हो सकती है तो फिल्म इंडस्ट्री के कई चेहरे सियासत में किस्मत आजमा सकते हैं। मगर यह तय है कि पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने और अपने बेबाक बयानों से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कुल्लू में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कंगना से मुलाकात की थी, इसके बाद से ही उनके चुनाव लड़ने की चर्चा गर्म हो गई। बाद में कंगना के पापा अमरदीप रनौत ने बताया कि 2024 में एक्ट्रेस बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेगी। मगर चुनाव कहां से लड़ेगी, इसका फैसला पार्टी को करना है। माना जा रहा है कि बीजेपी एक्ट्रेस कंगना को चंडीगढ़, मथुरा या मंडी सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालांकि बीजेपी की ओर से अभी तक उनके चुनाव लड़ने की पुष्टि नहीं की गई है।

चंडीगढ़ में भी ज्यादा नहीं है कंगना रनौत के लिए स्कोप

चंडीगढ़ से फिलहाल एक्ट्रेस किरण खेर सांसद हैं। वह एक्टर अनुपम खेर की पत्नी हैं। किरण चंडीगढ़ से लगातार दो बार 2014 और 2019 में चुनाव जीत चुकी हैं। हाल ही में वह एक बिजनेसमैन को धमकी देने के विवाद में भी चर्चित रहीं। 2019 में चंडीगढ़ में निकाय चुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी ने 14 सीट जीतकर बीजेपी को चुनौती दी थी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद बीजेपी अपना मेयर बनाने में सफल हुई। बीजेपी अपने प्लान के तहत कई सांसदों के टिकट काट सकती है। चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के लोगों की अच्छी खासी आबादी है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि कंगना रनौत को चंडीगढ़ से मौका मिल सकता है।

मंडी जीतने के लिए कंगना को उतार सकती है बीजेपी

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है। 2014 और 2019 में बीजेपी ने इस सीट से जीत हासिल की थी, मगर 2021 के उपचुनाव में पार्टी चुनाव हार गई। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह इस सीट चुनी गई। अब बीजेपी इस सीट को जीतने के लिए करिश्माई चेहरे की तलाश कर रही है। बीजेपी के मिशन 400 के लिए जरूरी है कि हिमाचल जैसे राज्य की सभी चार सीटों पर बीजेपी का कब्जा हो। कंगना रनौत खुद हिमाचल प्रदेश की मंडी की रहने वाली है। मंडी का भांमला उनका पैतृक गांव है, इस कारण मंडी लोकसभा सीट से कंगना के चुनाव में उतारने की प्लानिंग सटीक साबित हो सकती है। बीजेपी उन्हें मंडी से लोकसभा का टिकट देकर दिग्गत प्रतिभा सिंह की राजघराने वाले इफेक्ट को कम भी कर सकती है।

मथुरा के समीकरण में फिट नहीं है कंगना

इसके अलावा मथुरा से भी कंगना रनौत को चुनाव लड़ाने की चर्चा है, क्योंकि वह कई बार ब्रजभूमि के मंदिरों में नजर आ चुकी हैं। मथुरा में ही कंगना ने राजनीति में आने की ख्वाहिश जाहिर की थी। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी अब 75 साल की हो चुकी हैं। इससे उनके 2024 में चुनाव नहीं लड़ने और टिकट कटने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि मथुरा का जातीय गणित कंगना के पक्ष में नहीं है, इसलिए यहां से उनके चुनाव लड़ने की संभावना बेहद ही कम है। मथुरा में जाट वोट बैंक हार-जीत तय करता है। 2014 से पहले यह चौधरी अजित सिंह का गढ़ माना जाता रहा। जयंत चौधरी की हार के बाद बीजेपी ने दस साल तक मथुरा सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। हेमामालिनी के साथ खासियत यह थी कि उनके पति अभिनेता धर्मेंद्र जाट बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए जाट वोटर बीजेपी के पक्ष में गोलबंद हुआ। कंगना के पास मथुरा में जाट वोटरों के साथ सीधा रिश्ता नहीं है। सिर्फ पर्दे पर करिश्माई अभिनय के बदौलत चुनाव जीतना मुश्किल है, यह बात बीजेपी के रणनीतिकार भी बखूबी जानते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.