मैथ्यू हेडन ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ही देदी वॉर्निंग! यह सूरमा कंगारुओं के लिए खतरा

Updated on 23-08-2024 02:25 PM
मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को लगता है कि पांच मैच की बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे क्योंकि पिछले दौरे पर उनकी जीत की भूख शानदार रही थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। हेडन ने बुधवार को सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स के मौके पर कहा, ‘ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी के अंदर जीत की भूख है और उनकी ‘मसल मेमरी’ (प्रक्रियात्मक स्मृति) शानदार है। पिछली बार जब वह वहां खेले थे तो वह अहम खिलाड़ी रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों को भी उनका खेल काफी पसंद आया था।’

'होम एडवांटेज' नहीं:

हेडन का मानना है कि अब ऑस्ट्रेलिया के पास 'होम एडवांटेज' नहीं रह गया है और आने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रन बनेंगे, वह बेशकीमती (Priceless) होंगे। हेडन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में इस्तेमाल होने वाली ड्रॉप-इन पिच और डे-नाइट टेस्ट मैच की वजह से घरेलू बढ़त की उम्मीद बिल्कुल खत्म हो गई है।

उन्होंने कहा, 'पांच में से तीन यानी पर्थ, एडिलेड और सिडनी में तो ड्रॉप इन पिचें होंगी। एडिलेड में खेला जाने वाला टेस्ट मैच डे-नाइट रहेगा, वहां तो जैसे ही शाम होने लगेगी बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां बेहद कठिन बन जाएगी। इन परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में खेलने का फायदा यानी होम एडवांटेज काफी हद तक कम होता जाएगा।'

ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में रिकॉर्ड

624 रन बनाए हैं ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर। पंत ने अपने करियर के 7 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 62.40 की औसत और 72.13 की स्ट्राइक रेट से 1 शतक और 2 अर्धशतक बनाए हैं। 9 छक्के लगाए हैं पंत ने ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में। यह किसी गैरऑस्ट्रेलियाई द्वारा ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक छक्के लगाने का टेस्ट रेकॉर्ड है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.