मोदी, शिवराज की सरकारों में हुआ दलित के हित में सर्वाधिक काम - लालसिंह आर्य

Updated on 24-07-2023 03:56 PM
भोपाल। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पत्रकार-वार्ता की। उन्‍होंने कहा कि मप्र के सागर में विश्व का सबसे बड़ा संत रविदास का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। जन अभियान परिषद के सहयोग से सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से पांच यात्राएं निकलेंगी। श्योपुर से नरेन्द्र सिंह तोमर, सिंगरौली से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नीमच से उषा ठाकुर और अंतर सिंह आर्य, बालाघाट में भूपेंद्र सिंह और मांडव से कैलाश विजयवर्गीय यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

लाल सिंह आर्य ने कहा कि 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सागर में संत रविदास जी के मंदिर की आधार शिला रखेंगे। यह पांच यात्राएं 18 दिन चलेगी और 19वें दिन सागर पहुंचेगी। 53 हजार गांव से मिट्टी, पवित्र नदी का जल और अन्न एकत्र किया जाएगा। रविवार को भोपाल से पांच यात्रा रथ रवाना किए गए हैं। रथ में चरण पादुका भी हैं। यात्रा के लिए प्रदेश में 21 टोलियां बनी हैं, जिलों और विधानसभा में भी टोलियां बनाई गई हैं।

छतरपुर में एक युवक पर मल डालने की घटना पर आर्य ने कहा कि दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार, महिलाओं से बलात्कार कांग्रेस की राजस्थान सरकार में हो रहे है। कांग्रेस-शासित छत्तीसगढ़, राजस्थान में दलितों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। सबसे ज्यादा अपराध कांग्रेस की सरकार में हो रहे हैं। कांग्रेस के इस आरोप कि चुनाव आते ही दलितों की याद आती है, के जवाब में आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार में दलितों के हितों में सर्वाधिक कार्य हुए है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.