शराब के ओवरडोज से मैक्सवेल की तबियत बिगड़ी हॉस्पिटल में एडमिट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मामले की जांच कर रहा

Updated on 23-01-2024 01:28 PM

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को शुक्रवार की रात को एडिलेड के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने उस दिन एडिलेड में पूरी रात पार्टी की थी और बहुत शराब पी रखी थी। जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और फिर एम्बुलेंस से उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) मामले की जांच कर रहा है।

सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से मैक्सवेल को आराम दिया गया है। 3 वनडे की सीरीज 2 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे।

ब्रेट ली के रॉक बैंड 'सिक्स एंड आउट' को देखने गए थे
डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब हुई। जब मैक्सवेल ब्रेट ली के रॉक बैंड 'सिक्स एंड आउट' को देखने पहुंचे थे। वहां एक एम्बुलेंस को बुलाया गया था और मैक्सवेल को अस्पताल ले जाया गया था, हालांकि वो ज्यादा देर तक हॉस्पिटल में नहीं रुके थे।

मैक्सवेल को वर्ल्ड कप के कारण आराम
फ्रेजर मैगर्क को वनडे स्क्वॉड में ग्लेन मैक्सवेल की जगह मौका दिया गया, जिन्हें सीरीज से रेस्ट दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप और टी-20 सीरीज से पहले वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए मैक्सवेल को आराम दिया गया है। कंगारू टीम फरवरी में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शॉन एबट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, जैक फ्रेजर-मैगर्क, लांस मॉरिस, मैट शॉर्ट और एडम जम्पा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.