मयंक अग्रवाल हटाए गए, विराट के साथी को जिम्मेदारी, रणजी सीजन के बीच में कर्नाटक ने कप्तान बदला

Updated on 27-01-2026 01:06 PM
बेंगलुरु: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। एलीट ग्रुप बी में टीम को अभी तक 6 मैचों में दो जीत मिली है। वहीं एक मुकाबले में एमपी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। टीम को अपना आखिरी मैच पंजाब के खिलाफ खेलना है। मोहाली में होने वाले मैच में कर्नाटक को जीत की जरूरत है। जीतने हासिल करने की स्थिति में ही वह अगले राउंड की रेस में बना रहेगा। उससे पहले कर्नाटक ने अपने कप्तान को बदल दिया है।

देवदत्त पडिक्कल को मिली जिम्मेदारी

मयंक अग्रवाल को कप्तान रणजी टीम की कप्तानी से हटाने के फैसला लिया गया है। उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को मिली है। आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले 25 साल के पडिक्कल भारत के लिए दो टेस्ट खेल चुके हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में पडिक्कल के दमदार प्रदर्शन के बूते कर्नाटक ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। वह पहली बार कर्नाटक टीम के कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

केएल राहुल भी टीम का हिस्सा

34 साल के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 15 सदस्यीय टीम में एक सीनियर बल्लेबाज के तौर पर बरकरार रखा गया है। इस रणजी सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 9 पारियों में मयंक ने 33 की औसत से 298 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा भी इस मुकाबले के लिए कर्नाटक की टीम में चुने गए हैं। जनवरी 2025 में हरियाणा के खिलाफ खेलने के बाद यह राहुल का पहला रणजी मैच होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…
 11 March 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और सभी टीमें खिताबी जंग के लिए मैदान पर पसीना बहा रही हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले…
 11 March 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल…
 11 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के बीच जब दुबे-दुबे के नारे गूंज रहे थे, उसके कुछ ही घंटों बाद टीम इंडिया का यह एक्शन हीरो एक…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के असली महानायक संजू सैमसन ने विश्व विजेता बनने के बाद अपने घर तिरुवनंतपुरम पहुंचकर परिवार के साथ एक बेहद भावुक मुलाकात की। मैदान पर…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने पुराने और बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
Advt.