मयंक अग्रवाल तमिलनाडु के खिलाफ मैच में खेलेंगे : फ्लाइट में तबियत खराब होने की वजह से पांचवें राउंड का मैच नहीं खेल सके

Updated on 07-02-2024 12:58 PM

कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड में तमिलनाडु के खिलाफ खेलेंगे। भारतीय क्रिकेटर मयंक की तबियत 30 जनवरी को अचानक खराब हो गई थी। अगरतला से सूरत की यात्रा के दौरान फ्लाइट में उन्हें मुंह और गले में जलन होने लगी।

इसके बाद उन्हें अगरतला के एक अस्पताल ले जाया गया था। इस कारण से मयंक रेलवे के खिलाफ पांचवें राउंड का मैच नहीं खेल सके थे।

बोतलबंद पानी पीते ही बीमार हुए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रवाल को मुंह और गले में जलन की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें अग्रवाल को ICU में भर्ती कराया गया था। अग्रवाल को बोतल से पानी पीने के तुरंत बाद जलन हुई, जिसमें मिलावटी पदार्थ होने का संदेह जताया गया था। कर्नाटक के कप्तान के साथ ही टीम मैनेजर रमेश भी विमान से उतर गए थे।

अग्रवाल ने 4 मैच में 460 रन बनाए
अग्रवाल मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में अब तक जबरदस्त फॉर्म में हैं, उन्होंने चार मैचों में 460 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक उनके नाम हैं। कर्नाटक रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप के ग्रुप सी में चार मैचों में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, उसने दो मैच जीते हैं और एक मैच हारा है।

भारत के लिए 21 टेस्ट खेले
अग्रवाल ने 2018 में डेब्यू के बाद से भारत के लिए करियर में कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 21 मैचों में 41.3 की औसत से 1488 रन बनाए, जिसमें उनके नाम चार शतक शामिल हैं।
भारत के लिए उनकी आखिरी पारी मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में थी। अग्रवाल ने 5 वनडे भी खेले हैं।

IPL में हैदराबाद का हिस्सा हैं अग्रवाल
अग्रवाल 2023 में शामिल होने के बाद 2024 सीजन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। अग्रवाल ने लीग के 2022 सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी भी की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.