मयंक अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई : फ्लाइट में बीमार हुए थे सूरत जाते समय तबीयत बिगड़ी

Updated on 31-01-2024 01:12 PM

भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। अगरतला से सूरत की यात्रा के दौरान फ्लाइट में उन्हें मुंह और गले में जलन होने लगी। इसके बाद उन्हें अगरतला के एक अस्पताल ले जाया गया। PTI के मुताबिक, अग्रवाल ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

अग्रवाल को ICU में भर्ती कराया गया था। 32 माल के खिलाड़ी अब खतरे से बाहर है। अग्रवाल इस समय में चल रही 2023-24 रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी कर रहे हैं। दरअसल, अग्रवाल ने अपने मैनेजर के जरिए पुलिस में फॉर्मल कंप्लेंट दर्ज कराई थी।

बोतलबंद पानी पीते ही बीमार हुए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्रवाल को मुंह और गले में जलन की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अग्रवाल को बोतल से पानी पीने के तुरंत बाद जलन हुई, जिसमें मिलावटी पदार्थ होने का संदेह है। कर्नाटक के कप्तान के साथ ही टीम मैनेजर रमेश भी विमान से उतर गए।

अगला रणजी मैच नहीं खेलेंगे
अग्रवाल की टीम कर्नाटक ने 26-29 जनवरी को अगरतला के महाराज बीर बिक्रम स्टेडियम में त्रिपुरा पर 29 रन से जीत हासिल की। कर्नाटक शुक्रवार (2 फरवरी) से सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ मैच खेलना है। इसके लिए ही अग्रवाल सूरत जा रहे थे। वे सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले इस मैच में नहीं खेल सकेंगे।

अग्रवाल ने 4 मैच में 460 रन बनाए
अग्रवाल मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में अब तक जबरदस्त फॉर्म में हैं, उन्होंने चार मैचों में 460 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक उनके नाम हैं। कर्नाटक रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप के ग्रुप सी में चार मैचों में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, उसने दो मैच जीते हैं और एक मैच हारा है।

भारत के लिए 21 टेस्ट खेले
अग्रवाल ने 2018 में डेब्यू के बाद से भारत के लिए करियर में कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 21 मैचों में 41.3 की औसत से 1488 रन बनाए, जिसमें उनके नाम चार शतक शामिल हैं।
भारत के लिए उनकी आखिरी पारी मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में थी। अग्रवाल ने 5 वनडे भी खेले हैं।

IPL में हैदराबाद का हिस्सा हैं अग्रवाल
अग्रवाल 2023 में शामिल होने के बाद 2024 सीजन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। अग्रवाल ने लीग के 2022 सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी भी की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.