मयंक यादव तूफान नहीं, खूंखार सुनामी हैं, 10 तस्वीरों में देखें कैसे मचाते हैं तबाही

Updated on 03-04-2024 01:55 PM
​एक वक्त था जब भारतीय क्रिकेट पेसर्स के लिए नहीं, बल्कि स्पिन के लिए मशहूर था। भारतीय बल्लेबाजों को भी पेस के आगे संघर्ष करते देखा जाता था, लेकिन अब दौर बदल गया है। पिछले कुछ सालों में हमने क्रिकेट को बदलते देखा। भुवनेश्वर कुमार और इरफान पठान जैसे स्विंग के सुल्तान हुए तो जसप्रीत बुमराह यूनिक पेसर। फिर उमरान मलिक फास्ट एंड फ्यूरियस तो अब इस लिस्ट में मयंक यादव की धमाकेदार एंट्री हुई है। मयंक के नाम IPL 2024 की सबसे तेज फेंकने का रिकॉर्ड तो है ही, साथ ही उनके पास वैरिएशंस भी है, जो उन्हें परफेक्ट तेज गेंदबाज बनाता है। आइए जानते हैं मयंक के बॉलिंग एक्शन से टॉप स्पीड तक की कहानी...

मयंक यादव में रफ्तार ही नहीं, धार भी है

मयंक यादव के नाम आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद यानी 156.7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ तेज फेंकते हैं, बल्कि उनकी गेंदों में वैरिएसंश भी है। यही वजह है कि उन्हें परफेक्ट पेसर माना जा रहा है।

कैमरून ग्रीन को बोल्ड मारना इत्तेफाक नहीं

जिस गेंद पर मयंक ने कैमरून ग्रीन का स्टंप उखाड़ा वह सिर्फ इत्तेफाक नहीं है। मयंक में वो ताकत है कि वह एक ही टप्पे पर लगातार गेंद कर सकते हैं। यही वजह है कि दो मैचों में लगातार उन्होंने 3-3 विकेट झटके।

मयंक यादव ने टीम इंडिया के लिए ठोक दिया दावा

आईपीएल में परफॉर्म करना इंटरनेशनल टीम का टिकट पक्का माना जाता है। इंटरनेशनल लेवल के बल्लेबाजों को छकाने का मतलब है कि मयंक यादव अब टीम इंडिया में एंट्री के करीब हैं। सिलेक्टर्स पैनी निगाह गड़ाए बैठे होंगे। अगर वह टी-20 वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्ट हों तो हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए।

मयंक यादव ने हर किसी को किया हैरान

आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले कई नामों की चर्चा थी, लेकिन मयंक यादव का दूर-दूर तक नाम नहीं था। अब जब उन्हें लखनऊ सुपरजाइंट्स ने मौका दिया तो उन्होंने इस तरह से परफॉर्म किया कि हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है।

मयंक यादव के रूप में लखनऊ को मिल गया हीरा

लखनऊ सुपरजाइंट्स को मयंक यादव के रूप में हीरा मिल गया है। आईपीएल 2022 की नीलामी में टीम ने उन्हें सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अभी तक छुपाकर रखा था। बड़े-बड़े स्टार जहां एक भी मैच नहीं जितवा पाते वहीं, 20 लाख के मयंक ने दो मैच टीम की झोली में डाल दिए हैं।

दिल्ली में किराए के घर में रहती है फैमिली

मयंक यादव बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी फैमिली दिल्ली में किराए के मकान में रहती है। मयंक को लॉकडाउन आर्थिक रूप से संघर्ष करना पड़ा था। हालांकि, उनका भविष्य शानदार दिख रहा है।

मोर्ने मोर्कल के मंत्र से ला रहे सुनामी

साउथ अफ्रीका के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक मोर्ने मोर्कल लखनऊ सुपरजाइंट्स के बॉलिंग कोच हैं। उनके पास ज्ञान का भंडार है। वह मयंक से लंबे समय तक बात करते दिखाई देते हैं। नेट से लेकर मैच तक मिले ज्ञान से ही मयंक सुनामी ला रहे हैं।

आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे तेज गेंदबाज

मयंक यादव सफलता की सीढ़ी तेजी से चढ़ रहे हैं। वह आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। अगर वह अगले मैच में टॉप पर दिखई दें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

मयंक की बोल रही तूती, उमरान सीन से गायब ही हो गए हैं

एक ओर जहां मयंक यादव की तूती बोल रही है तो दूसरी ओर उमरान मलिक सीन से गायब हो गए हैं। इस सीजन में मयंक के नाम सबसे तेज गेंद 156.7 kmh का रिकॉर्ड है।

मयंक बने लगातार दो मैचों में दो प्लेयर ऑफ द मैच

मयंक यादव पंजाब के खिलाफ भी प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे, जबकि अब बेंगलुरु के खिलाफ भी उन्होंने इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। इस तरह आईपीएल करियर के शुरुआती 2 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.