मयंक यादव ने बताया फिटनेस और फास्ट बॉलिंग का राज:कहा- ताकत से ज्यादा तकनीक पर भरोसा किया

Updated on 04-04-2024 02:16 PM

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव अपने IPL डेब्यू में पेस के कारण चर्चा में आए। पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 155.6 किलोमीटर प्रति घंटा (KMPH) सीजन की सबसे फास्ट बॉल थी, जिसे उन्होंने ही दूसरे मुकाबले में RCB के खिलाफ 156.7 की स्पीड के साथ तोड़ दिया।

मयंक यादव ने यूट्यूब पर सेकंड इनिंग्स विथ मंजोत के एक एपिसोड में अपनी तेज गेंदबाजी और फिटनेस का राज बताया। यादव ने कहा, इंडियन फास्ट बॉलर्स की बिल्ड बड़ी नहीं होती, जबकि विदेशी बॉलर्स की बिल्ड बेहतर होती है और इस कारण उनका पेस आता है। भारतीय प्लेयर्स का पेस बेहतरीन तकनीक से आता है, आपको फास्ट बॉल फेंकने के लिए रनअप, रिस्ट पोजीशन और रिस्ट फ्लिक पर बहुत ध्यान देना होगा। वहीं, फिटनेस का में डाइट और जिम के अलावा सबसे जरूरी नींद है। बेहतर नींद से फिटनेस पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है।

मयंक ने प्रोफेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए स्कूल छोड़ा। वहीं, IPL ऑक्शन के पहले राउंड में भी वे अनसोल्ड रहे थे।

यॉर्कर और बाउंसर के अलावा कोई बॉल नहीं आती थी - मयंक
मयंक ने बताया कि उनके प्रोफेशनल करियर की शुरुआत अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी से हुई, इसके लिए उन्होंने दसवीं क्लास से नाम कटवा लिया था। मयंक ने इस दौरान 4 मैच खेले और कुल 19 विकेट लिए। शुरुआत में मयंक सिर्फ 2 बॉल डालते थे, यॉर्कर या बाउंसर। इस कारण उन्हें कूच बिहार के मुकाबलों में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

मयंक ने बताया कि, पहले मुकाबले के पहले स्पैल की शुरुआत में मैने यॉर्कर और बाउंसर फेंकी। मुझे नहीं पता था कि लेंथ बॉल कैसे फेंकते है। बैटर बाउंसर को मिस कर रहे थे, वहीं,लेंथ बॉल को भी अच्छे से खेल रहे थे। दूसरा मैच बेहतर रहा, मैने लेंथ बॉल फेंकी और विकेट मिलते चले गए।

सर्विसेज से ऑफर आया, पेपरवर्क के दौरान भाग गया - मयंक
मयंक बोले, कूच बिहार के बाद मुझे रणजी का कॉल आया। मैं नर्वस था, मैने रणजी का ट्रायल दिया और वह बढ़िया रहा। हालांकि, इसके बाद कोविड आ गया। मेरा दिल्ली टीम में सिलेक्शन नहीं हुआ। मुझे सर्विसेज से ट्रायल के लिए कॉल आया। मैने ट्रायल दिया और उन्होंने मुझे जॉब भी ऑफर भी मिला, जिसे मैं नहीं करना चाहता था। मेरा सर्विसेज में सिलेक्शन हो गया, लेकिन मैं पेपरवर्क के दौरान वहां से भाग आया।

दिल्ली की ओर से मुझे सबसे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मौका मिला। यहां से मेरा विजय हजारे ट्रॉफी में भी नाम आया, जहां पहले दो मैचों में ही 6 विकेट ले लिए। आखिरकार दिल्ली की ओर से रणजी खेलने का मौका मिला।

सात IPL टीमों के ट्रायल दिया, ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे
मयंक बोले, दिल्ली से खेलने के बाद मैने 7 IPL टीमों के लिए ट्रायल दिया। मेरे दिए सभी ट्रायल अच्छे थे, लेकिन बेस्ट CSK और DC के ट्रायल रहे। मैने टी-20 की डिमांड को पूरा किया।

ऑक्शन लिस्ट में मेरा नाम बाद में आया, मुझे लगा कि इन दोनों टीमों में से कोई शामिल करेगा। नाम आते ही मुझे किसी ने पिक नहीं किया और मैं अनसोल्ड रहा। ऑक्शन के सेकंड राउंड में फिर नाम आया और मुझे सिलेक्ट कर लिया गया। पहले राउंड के बाद इतना निराश था कि, दूसरा राउंड ठीक से देखा ही नही। मुझे 1 घंटे तक यही नहीं पता चला कि किस टीम ने सिलेक्ट किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.