मयंक यादव की चोट गंभीर नहीं : क्रुणाल पंड्या बोले- मैने उनसे बातचीत की, वे ठीक हैं , GT के खिलाफ एक ही ओवर फेंक सके पेसर

Updated on 08-04-2024 01:24 PM

इस सीजन IPL की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पेसर मयंक यादव सोमवार को चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। लखनऊ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मयंक एक ओवर की फेंक सके। गुजरात टाइटंस (GT) की इनिंग्स में मयंक के इकलौते ओवर में 13 रन आए।

LSG के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने कहा, युवा तेज गेंदबाज मैदान से बाहर आने के बाद ठीक लग रहे थे। क्रुणाल मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बोले, मैंने मयंक के साथ बातचीत की और वह ठीक लग रहे थे, जो एक टीम के लिए पॉजीटिव बात है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मयंक पसली में खिचाव और चोट के कारण बाहर चले गए।

इस सीजन मयंक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में करियर के पहले दो मैचों में लगातार दो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले पहले क्रिकेटर बने।

इस सीजन मयंक ने 156.7 KMPH की स्पीड टच की
मयंक ने इस सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL में डेब्यू किया और 150 किमी प्रति घंटे (KMPH) की स्पीड को आसानी से पार कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने दूसरे IPL मैच में, उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिए और 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी भी की, जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद है।

मयंक ने पिछले मैच में पंजाब की टीम के खिलाफ फेंकी गई 155.8 गेंद के अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया। वे अब तक दो मैचों में छह विकेट लिए हैं।

GT के खिलाफ 140 KMPH की स्पीड से ही बॉलिंग कर सके मयंक
LSG के 21 वर्षीय पेसर मयंक यादव चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए, लेकिन फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाने से पहले वह ओवर में केवल दो बार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति पकड़ सके। आमतौर पर मयंक 150 KMPH की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.